फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   railway line

Ayodhya News: सोहावल-रुदौली रेलमार्ग का स्पीड ट्रायल

Tue, 11 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 11 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
railway line
रेल पथ पर हुए दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त।
अयोध्या। उत्तर-पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ ने सोमवार को लखनऊ मंडल के रुदौली-बड़ागांव-देवराकोट-सोहावल रेलखंड पर नवनिर्मित 22.83 किमी. रेलपथ के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्राॅली के माध्यम से रुदौली से बड़ागांव व बड़ागांव से सोहावल के मध्य रेल ट्रैक को परखा। सोहावल से रुदौली के मध्य स्पीड ट्रायल भी किया।
विज्ञापन


रेल संरक्षा आयुक्त ने चारों रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया और स्टेशन पर पैनल रूम, संरक्षा अभिलेखों, संरक्षा संबंधी कार्यालयों, संरक्षा के सभी आवश्यक मानकों, संसाधनों, उपकरणों की जांच की। ट्राॅली के जरिये रुदौली से सोहावल के रेलपथ के निरीक्षण के दौरान मार्ग में पड़ने वाले छोटे-बड़े रेल पुलों, समपार फाटकों, क्रासिंग, टर्न आउट, सिग्नलिंग व्यवस्था व रेलपथ की संरक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सोहावल से रुदौली के मध्य स्पीड ट्रायल किया। रेल संरक्षा आयुक्त ने रुदौली रेलवे स्टेशन पर पौधरोपण भी किया। संरक्षा के संबंध में कर्मियों से संवाद कर उन्हें पूर्ण संरक्षित कार्यप्रणाली को अपनाते हुए कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि रेलवे के आधुनिकीकरण व नवीनीकरण की दिशा में इस रेलखंड के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के बाद रेल परिचालन और अधिक सुगम व सुविधाजनक हो जाएगा। इससे ट्रेनों की क्राॅसिंग न होने के कारण परिचालन समय में बचत होगी, जिससे गाड़ियां तीव्र गति से चलेंगी और ज्यादा ट्रेनें चलाने का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन








कई रेलमार्गों पर दोहरीकरण का कार्य पूरा

बाराबंकी से जौनपुर रेल खंड के करीब 237.65 किमी. के रेलपथ के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत दर्शनगर-गोसाईंगंज रेलखंड पर 26.76 किमी., गोसाईंगंज-अकबरपुर 22.20 किमी. और शाहगंज- जौनपुर रेल मार्ग पर 33.34 किमी. के दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इस पर रेल परिचालन भी शुरू है। अब रुदौली-सोहावल के मध्य दोहरीकरण कार्य की स्वीकृति के बाद बाराबंकी से जौनपुर रेलखंड पर कुल 105.13 किमी. का रेल मार्ग दोहरीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed