फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   railway

Ayodhya News: सीसीआरएस ने विंडो ट्रेलिंग कर किया अयोध्या-लखनऊ रेलमार्ग का निरीक्षण

Fri, 30 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
railway
अयोध्या। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने गुरुवार को विंडो ट्रेलिंग करते हुए अयोध्या-लखनऊ रेलपथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस मार्ग पर चल रहे दोहरीकरण कार्य समेत अन्य विकास कार्यों को परखा। सुबह करीब दस बजे अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने निर्माणाधीन नए भवन की कार्य प्रगति जानी। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन पूजन को भी गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीसीआरएस ने मुख्यत: संरक्षित रेल संचालन, सिग्नल प्रणाली, समपार फाटकों की व्यवस्था, जानवरों से पटरियों की सुरक्षा, कोहरे के कारण कम दृश्यता होने पर गाड़ियों का सुरक्षित संचालन जैसे अनेक बिंदुओं को गहनता से परखा व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अयोध्या जंक्शन पर उन्होंने स्टेशन के नवनिर्मित भवन की दिशा में चल रहे कार्यों, स्टेशन की आधारभूत संरचनात्मक परिवर्तन के मॉडल को देखा।
विज्ञापन

अयोध्या स्टेशन के दूसरी ओर बनेगा नया भवन व तीन प्लेटफार्म
इस दौरान सीसीआरएस के साथ मौजूद डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि बाराबंकी से अयोध्या के बीच हो रहे रेलवे मार्ग का दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। बताया कि अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के प्रथम चरण का कार्य लगभग पूरा है, नई बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो चुका है। द्वितीय चरण के कार्य के लिए रेलवे मंत्रालय को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इसके लिए रेलवे स्टेशन के दूसरी तरफ जमीनों का अधिग्रहण होने के बाद ही कार्य शुरू होगा। प्लेटफार्म तीन के तरफ भी एक नया स्टेशन भवन व तीन प्लेटफार्म बनाया जाएगा। साथ ही दोनों भवनों को आपस में जोड़ा जाएगा। जिसका नक्शा लगभग फाइनल है।

बताया कि बाराबंकी से जौनपुर तक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। कटरा से दर्शननगर तक बाईपास लाइन बनाने की योजना है। कहा कि मुख्यालय से अनुमति मिलने पर नई बिल्डिंग का शुभारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed