{"_id":"57b4ac1c4f1c1ba2506ebc70","slug":"raids-on-sweet-shops-take-sample","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई दुकानों पर छापे, पांच नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई दुकानों पर छापे, पांच नमूने भरे
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार पर मिलावटखोरी की आशंका के मद्देनजर जिले की मिठाई दुकानों पर छापेमारी कर पांच नमूने सील किए गए। वहीं अयोध्या में एक क्विंटल के करीब जलेबी, गट्टा व सड़े फल फेंक वाए गए हैं।
बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्त की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चौधरी ने फतेहगंज स्थित मधुबन स्वीट्स से एक छेना का नमूना संकलित किया है। फतेहगंज के न्यू प्रकाश स्वीट्स से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी ने एक बालूशाही का नमूना सील किया।
इसके पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज चौधरी ने रुदौली के नयागंज बाजार से खोवा, सूजागंज बाजार के प्रमोद कुमार गुप्त की दुकान से सत्यम भारती ने छेना का और भेलसर चौराहे के दयाल की दुकान से विवेक कुमार त्रिवेदी ने एक-एक नमूना संकलित किया।
विज्ञापन
रुदौली बाजार में भी लगभग 20 किलो जलेबी व अन्य मिठाईयों को फेंकवाया गया है। अयोध्या मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर पांडेय और सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने संक्रमित मिठाई, समोसा और सड़े-गले फल को फेंकवाया है।