{"_id":"5908c3014f1c1bcc3a443645","slug":"raid-on-five-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 पेट्रोल पंपों पर छापेमारी, सील तोड़कर हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 पेट्रोल पंपों पर छापेमारी, सील तोड़कर हुई जांच
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 02 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों में चिप के खेल की जांच के लिए सोमवार को जिले के पांच पंपों पर छापेमारी कर जांच की गई। उनकी सील तोड़ी गई लेकिन जांच टीम को कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
पेट्रोल पंपों की जांच के लिए जिला स्तर पर तीन टीम बनाई गई है जिसमें हर टीम में प्रशासन, बांट-माप विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों के अफसर सदस्य है।
देवकाली-रीडगंज मार्ग पर आईओएसी की देवकाली सर्विस स्टेशन, सरदार एंड कंपनी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की यश आटोमोबाइल की सघन जांच हुई। इसके अलावा फैजाबाद-सुल्तानपुर मार्ग मसौधा ब्लॉक के खानपुर मसौधा में सन आटोमोबाइल की भी जांच हुई।
फैजाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर सआदतगंज बाईपास स्थित आरकेबीके पेट्रोल पंप की भी जांच हुई। आईओसी के सहायक प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जांच में सील तोड़े गए लेकिन कहीं पर भी गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक नाका में हुई जिसमें जांच के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग न किए जाने की मांग करते हुए जांच में जो भी दोषी मिले, उस पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में एनआर सिंह, केडी दुबे, संतोष सिंह, बीपी सिंह, श्याम रस्तोगी, सुरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।