{"_id":"5e99c8068ebc3e76ab744cc8","slug":"raid-faizabad-news-lko517984863","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमटी से प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमटी से प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद
विज्ञापन
छापा में पकड़ा सामान।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। लॉकडाउन में तंबाकू उत्पाद जैसे बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा आदि पर प्रतिबंध होने के बावजूद शहर में चोरी छिपे इसे बेचा जा रहा है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह व सीओ सिटी अरविंद चौरसिया की टीम ने नगर कोतवाली स्थित टकसाल मोहल्ले में छापा मार एक गुमटी से प्रतिबंधित सामान बरामद किया। आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर गुमटी को सील कर दिया गया है।
सीओ सिटी ने बताया शुक्रवार को एक दूधिए के दूध के डिब्बे में उक्त प्रतिबंधित उत्पाद मिलने पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह सामान उसने टकसाल स्थित हरीश खत्री की गुमटी से खरीदा है।
इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उस गुमटी पर छापा मारा। वहां से करीब 10 पैकेट बीड़ी, 25 पैकेट सिगरेट व करीब 10 पैकेट विभिन्न कंपनियों के पान मसाले व जर्दा बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ पहले भी शिकायत हुई थी, इस पर उसे चेतावनी दी गई थी। बताया कि आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर गुमटी को सील कर दिया गया है।