फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   protest

Ayodhya News: निगम चुनाव में ओबीसी को आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 30 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
protest
अयोध्या। नगर निगम चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करके राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि प्रदेश सरकार ओबीसी आरक्षण को सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। एसडीएम सदर ने ज्ञापन लिया। इससे पूर्व एकत्रित पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भाजपा सरकार की अनियमितताओं के कारण पिछड़ों के आरक्षण पर कुठाराघात हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की पिछड़ा वर्ग विरोधी नीतियों के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग का संवैधानिक हनन हो रहा है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नगर निगम चुनाव में अपनी हार निश्चित जानकर चुनाव को टालने के लिए इस तरह का बर्ताव कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजदेव वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की अपर्याप्त तैयारी और विधि सम्मत सर्वेक्षण न कराए जाने के कारण रोक लगी जोकि अन्य पिछड़ा वर्ग को मिले विधि सम्मत अधिकार का हनन है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को नगर निगम चुनाव में विधि सम्मत आरक्षण दिया जाए। प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पीसीसी सदस्य अजीत वर्मा, विशाल वर्मा, फूलचंद यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed