फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   protest

755 किसानों ने भूमि अधिग्रहण के विरोध में दर्ज कराई आपत्ति

Thu, 05 Nov 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
protest
अधिग्रहण के विरोध में आपत्ति दर्ज कराते किसान। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। आवास विकास परिषद की ओर से प्रस्तावित भूमि विकास, गृहस्थान एवं बाजार योजना के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों की आपत्तियां आनी शुरू हो गईं हैं। गुरुवार को एक ही दिन में करीब 755 किसानों ने भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन

बताते चलें कि आवास विकास परिषद की ओर से प्रस्तावित भूमि विकास, गृहस्थान एवं बाजार योजना के लिए शाहनेवाजपुर मांझा, तिहुरा मांझा व मांझा बरहटा के किसानों की 1200 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की जानी है।
विज्ञापन

तीनों गांवों के किसानों ने भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए जनौरा की तर्ज पर एक समान मुआवजा मांगा है। गुरुवार को किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शाहनेवाजपुर मांझा व तिहुरा मांझा के किसानों ने आवास विकास परिषद के ऑफिस पहुंचकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। किसान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष प्रधान श्याम जी दूबे ने बताया कि आवास विकास परिषद मनमाने ढंग से किसानों को मुआवजा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मनमाने ढंग से किए जा रहे जमीन अधिग्रहण के विरोध में आपत्ति दर्ज कराई है। विगत दिनों आवास विकास परिषद ने गांवों के किसानों के साथ बैठक कर उन्हें योजना से अवगत कराते हुए भूमि अधिग्रहण के लिए उन्हें तैयार करने की कोशिश की थी। साथ ही उनकी आपत्ति व सुझाव भी मांगे गए थे। जिसके क्रम मे किसानों ने आपत्तियां दीं हैं। आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता ओपी पांडेय ने बताया कि किसानों की आपत्तियों का अध्ययन कर उसका निस्तारण कराया जाएगा। हम किसानों की सहमति के आधार पर ही जमीन का अधिग्रहण करना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed