फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pro. Pratibha Goyal took over as Vice Chancellor of Avadh University

Ayodhya News: प्रो.प्रतिभा गोयल ने अवध विश्वविद्यालय के कुलपति का ग्रहण किया पदभार

Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Pro. Pratibha Goyal took over as Vice Chancellor of Avadh University
अयोध्या। विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में मंगलवार पूर्वाह्न प्रोफेसर प्रतिभा गोयल ने कुलपति का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की 17वीं पूर्णकालिक कुलपति के रूप में निवर्तमान कार्यवाहक कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह से चार्ज लिया।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार महिला को विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। विवि में पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने परिसर स्थित डॉ. लोहिया, सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के इस्तीफा देने के बाद 1 जून, 2022 को रज्जू भइया विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह को विवि का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े पांच माह बाद राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने प्रो. प्रतिभा गोयल को विश्वविद्यालय का पूर्णकालिक कुलपति नियुक्त किया। इससे पूर्व वह पंजाब कृषि विश्वविद्यालय पटियाला के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज में डीन थीं।
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में मंगलवार शाम नवागत कुुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल का स्वागत सम्मान व निवर्तमान कार्यवाहक कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह को विदाई दी गई।
इस अवसर पर कुुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने कहा कि राम की धरा पर सेवा का अवसर पाकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। इस शिक्षा के मंदिर में शिक्षार्थियों को अत्यधिक लाभ मिल सके इसके लिए पूरा प्रयास करूंगी।
कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कराने में पूरा सहयोग लेंगे। शिक्षकों के सहयोग से विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा। कहा कि भगवान राम की इस धरती पर सभी को गिलहरी की संकल्प शक्ति के साथ कार्य करना होगा।
सभी को अपनी अपनी क्षमता के अनुसार विश्वविद्यालय के विकास में अपना योगदान देना होगा। जिससे शिक्षा के इस मंदिर को आगे बढ़ाया जा सकें। निवर्तमान कार्यवाहक कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में सभी अपने दायित्वों के प्रति जागरूक है।
मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में अनुुशासन सर्वोपरि है। इस दौरान शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने नवागत कुलपति व निवर्तमान कुलपति को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता द्विवेदी ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव उमानाथ ने दिया। इस दौरान वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. एसएन शुक्ल, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. एसके रायजादा, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. राजीव गौड़, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. तुहिना वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed