{"_id":"64e3b4a467dc8d6764036856","slug":"prisonar-beaten-police-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-1453-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: लॉकअप में बंदियों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: लॉकअप में बंदियों के बीच मारपीट
Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कचहरी लाॅकअप में सोमवार को बंदियों के बीच आपस में मारपीट हो गई। इस पर पुलिस ने एक बंदी को लाॅकअप से बाहर निकालकर पीट दिया। इससे खफा बंदियों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे लगाए और पेशी पर जाने से इनकार कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद बंदी किसी तरह शांत हुए और पेशी पर गए।
वाकया दोपहर लगभग एक बजे का है। कचहरी के लॉकअप में मानसिक रूप से मंदित बंदी आर हिंद सिंह को अन्य कैदी परेशान कर रहे थे। इसी बात को लेकर लॉकअप में बंदियों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कालीचरण ने आर हिंद सिंह को पीटा और उसने भी उनको पीटा। इसके बाद पुलिस ने एक बंदी को लाॅकर से बाहर निकाल कर उसकी पिटाई कर दी। इससे खफा अन्य बंदियों ने लाॅकअप में ही पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए और न्यायालय में पेशी पर जाने से इनकार कर दिया।
सीओ शैलेंद्र सिंह का कहना है कि मानसिक मंदित बंदी आर हिंद सिंह से अन्य बंदी मारपीट कर रहे थे। इसी पर बवाल और विरोध शुरू हुआ। कालीचरण नाम के बंदी ने भी मारपीट की। कालीचरण ने लॉकअप प्रभारी के खिलाफ तहरीर दी है। लॉकअप प्रभारी आदित्य नारायण तिवारी का कहना है कि लॉकअप में दो बंदी मारपीट कर रहे थे, जब वह उन्हें छुड़ाने के लिए पहुंचे तो बंदियों ने उन पर ही हमला बोल दिया। बंदियों का हंगामा लगभग चार बजे शाम तक चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। सीओ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों तरफ से तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी तरफ से एफआईआर नहीं दर्ज की गई है।