फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Principal Secretary Health angry at the lack of medicines

दवाओं की कमी पर बिफरे प्रमुख सचिव स्वास्थ्य

Sat, 28 Jan 2017 11:17 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 28 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Principal Secretary Health angry at the lack of medicines
फैजाबाद में शनिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक स्थित लैब के बारे में प्रमुख सचिव को निरीक्षण के दौरान जानकारी देते प्रमुख अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिन्हा ने शनिवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वार्ड में मरीजों को दवाएं न मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। स्टाक में ही 52 प्रकार की जीवन रक्षक दवाएं नहीं मिली।
विज्ञापन


डॉक्टरों की कमी पाई गई। महिला अस्पताल में नियमित बेहोशी के डॉक्टर न होने से सीजेरियन ऑपरेशन की दिक्कतें सामने आई। इस बीच अस्पताल प्रशासन ने आरसी रेट की कंपनियों से इन दवाओं की आपूर्ति समय से न करने की बात कही।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे जिला अस्पताल पहुंचकर वार्डों का निरीक्षण किया। इमरजेंसी, न्यू इमरजेंसी, सर्जरी और पेईंगवार्ड देखा। यहां उन्हें सब ठीक मिला, लेकिन जैसी ही वे जनरल वार्ड में पहुंचे तो मरीजों ने अस्पताल की खामियां बतानी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती श्यामादेवी ने बताया कि दवाएं बाहर से मंगाई गई है। इस पर प्रमुख सचिव ने अस्पताल के अधिकारियों को फटकार लगाई। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की बेहतर जांच के लिए एक एलाइजा रीडर और सिटी स्कैन मशीन की डिमांड की। बाद में चिकित्सकों की कमी पर चर्चा हुई। प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश में 17 हजार चिकित्सकों की जगह महज दस हजार डाक्टर हैं। इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed