फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Preparing to create new history with the launch of a global mega city

वैश्विक मेगा सिटी के शुभारंभ से नया इतिहास रचने की तैयारी

Mon, 22 Nov 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Preparing to create new history with the launch of a global mega city
अयोध्या। रामनगरी को विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाओं से युक्त मेगा सिटी बनाने के लिए प्रस्तावित वैदिक सिटी ग्रीन टाउनशिप योजना का शुभारंभ 06 दिसंबर को हो सकता है।
विज्ञापन

इस दिन का अयोध्या के इतिहास में खासा महत्व है। 9 नवंबर 2019 को राममंदिर पर फैसला आने से पहले इस तिथि को 1992 में हुए विवादित ढांचा विध्वंस से जोड़कर शौर्य व यौम-ए-गम के रूप में कई संगठन मनाते रहे हैं।
विज्ञापन

अब 1200 एकड़ में बनने वाली वैदिक सिटी का शिलान्यास कार्य होते ही यह तिथि यहां के प्रगति की सूचक बन जाएगी। आवास विकास विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दिसंबर माह में समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का कहना है कि शुभारंभ का दिन 06 दिसंबर तय हो सकता है। समय निर्धारित होते ही वैदिक सिटी का भूमि पूजन कर माझा इलाके में मशीनें उतर जाएंगी और तेजी से कार्य शुरू हो जाएगा।
इसके अलावा दिंसबर माह में विजन डॉक्यूमेंट की विभिन्न योजनाओं समेत इंवेस्टर्स मीट जैसे प्रमुख आयोजन प्रस्तावित हैं। अयोध्या में विकास कार्यों के 257 कार्य प्रस्तावित हैं, लेकिन प्रमुख योजनाओं में एक वैदिक सिटी ग्रीन टाउनशिप योजना है।
इसे नव्य अयोध्या भी करते हैं। यह सिटी विश्व स्तर की आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के साथ सरयू नदी के किनारे बसे तीन गांव मांझा बरेहटा, मांझा तिहुरा व मांझा शाहनवाजपुर में परवान चढ़नी है।
तीनों ग्राम सभाओं की 1200 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो रहा है। जिसके सापेक्ष अब तक लगभग 800 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। इसमें मांझा शाहनवाजपुर की चिंहित 90 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण हो चुका है।
जबकि मांझा बरेहटा व मांझा तिहुरा में भी 50 प्रतिशत से अधिक भूमि को किसानों की सहमति के आधार पर अधिग्रहण किया जा चुका है। अब आवास विभाग इसमें चरणवार कार्य शुरू करने जा रही है।
आवास विकास विभाग ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दिसंबर में शिलान्यास का समय देने की मांग की है। इसके साथ ही दिसंबर में ही विजन डॉक्यूमेंट की कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास की तैयारी चल रही है।
रिवर फ्रंट व रामनगरी की भीतरी सड़कों का शिलान्यास भी हो सकता है। इसके अलावा अयोध्या में प्राईवेट पार्टनरशिप के लिए एक बड़ी इंवेस्टर्स मीट का आयोजन भी होने जा रहा है।
इसमें देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों को अयोध्या के विकास में अपनी सहभागिता पेश करने का अवसर होगा। इसमें इंवेस्ट का लक्ष्य पांच हजार करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।

अयोध्या में प्रस्तावित वैदिक सिटी ग्रीन टाउनशिप योजना का शिलान्यास दिसंबर माह में होगा। अभी इसकी तिथि फाइनल नहीं हुई है। दिसंबर माह में भूमि पूजन के साथ कार्य की शुरूआत हो जाएगी।- ओपी पांडेय, अधीक्षण अभियंता आवास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed