फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Preparation of three thousand crore investment from industrialists in Ayodhya

अयोध्या में उद्योगपतियों से तीन हजार करोड़ निवेश की तैयारी

Wed, 01 Sep 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Preparation of three thousand crore investment from industrialists in Ayodhya
अयोध्या। रामनगरी को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक मेगा सिटी बनाने के लिए देश के प्रमुख उद्योगपतियों से निवेश कराए जाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण व ग्लोबल कंसलटेंट टीम ने निवेश के लिए 12 सेक्टरों का चयन किया है।
विज्ञापन

प्रत्येक सेक्टर के लिए देश के प्रमुख उद्योगपतियों व लोकल उद्योगपतियों को नवंबर माह के पहले सप्ताह में होने वाली इंवेर्स्ट्स समिट में भाग लेने के लिए न्योता भेजा जा रहा है। अभी तक कुल 103 प्रतिष्ठित कंपनियों व समूहों को न्योता भेजा गया है।
विज्ञापन

इसमें 20 से अधिक लोगों ने आने की सहमति प्रदान कर दी है। अयोध्या में विश्वस्तरीय पर्यटन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 25 हजार करोड़ की योजनाएं प्रस्तावित है। इसमें अधिकांश योजनाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से सहमति प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बड़ी योजनाओं को छोड़कर अयोध्या के बाहरी आवरण को सजाने के लिए तीन हजार करोड़ रुपये उद्योगपतियों व औद्योगिक समूहों से जुटाने की तैयारी शुरू हो गई है।
मुख्य सचिव के निर्देश के बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण तैयारी में लगा हुआ है। इसके लिए बाहर विशेष क्षेत्रों का चयन किया गया है। इसमें हेल्थ केयर, एजुकेशन, हॉस्पिटेलिटी, जर्म एंड ज्वेलरी, रियल स्टेट, अरबन ट्रांस्पोर्ट, एग्रीकल्चर प्रोडेविटी, फिल्म व टेलीविजन, स्टार्ट अप, वेस्ट मैनेजमेंट, नेचुलर रिसोर्स व स्किल डेवलपमेंट सेक्टरों का चयन किया गया है।
इन सभी सेक्टरों की बड़ी कंपनियों को बुलाने की तैयारी है। सभी सेक्टरों के अलग-अलग प्रोजेक्ट बनाए गए हैं। इसमें भविष्य की पर्यटन संबंधी संभावनाओं समेत मौजूदा स्थिति से अवगत कराया गया है।
अब तक 103 बड़ी कंपनियों को न्योता भेजा गया है। कुछ बड़ी कंपनियों की सहमति भी प्रदान हो चुकी है। तैयारी यह है कि उद्योगपतियों से अयोध्या में सीधा निवेश कराया जाए, जिससे अयोध्या के बाहरी आवरण को सजाया जा सके।
अयोध्या के लिए निवेश के लिए 103 कंपनियों को न्योता भेजा गया है। इसमें प्रमुख रूप से हीरो, वेब, गौरसन, पिकार्डली, अनसल, श्वेतांबर कल्याण समिति, महावीर कैंसर रिसर्च, आर्ट ऑफ लीविंग, एटूजी, सिटी पार्क भूमि, बिड़ला ग्रुप समेत अन्य कंपनियों को भेजा गया है। इसके लिए स्किल डेवलपमेंट पर फोकस करने वाली कंपनियों को न्योता भेजा गया है।
अयोध्या के विकास के साथ स्थानीय स्तर पर स्किल डेवलपमेंट को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार हुई है। इसमें स्किल डेवलपमेंट की कंपनियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।
लक्ष्य यह है कि अयोध्या को सीधे तौर पर रोजगार से जोड़ा जा सके। इसके लिए एगीकल्चर स्किल काउंसिल, कंस्ट्रेशन स्किल डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया, फूट इंडस्ट्री कैपिसिटी एंड इनिटेक्टिव, जेम एंड ज्वेलरी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया, हेल्थ केयर सेक्टर स्किल काउंसिल, आईटी सेक्टर स्किल, मीडिया व इंटरटेजमेंट स्लिक डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर एक्पीमेंट स्किल काउंसिल सहित अन्य लोगों को पत्र लिखा गया है। पूरी तैयारी है कि अयोध्या में वृहद रोजगार के अवसर मिलें।

अयोध्या के विकास के लिए शासन के निर्देश पर इंवेर्स्ट्स समिट आयोजित की जानी है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। 12 विशिष्ट सेक्टरों का चयन किया गया है। तीन हजार करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 100 से अधिक समूहों व उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। सहमति मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवंबर के प्रथम सप्ताह में इंवेस्टर्स समिट आयोजित की जाएगी।-विशाल सिंह, वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed