{"_id":"610596d48ebc3ec153582303","slug":"pregnant-body-found-hanging-from-noose-faizabad-news-lko5893555107","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला गर्भवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला गर्भवती का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा। थाना क्षेत्र मवई के मवई चौराहा पर शुक्रवार रात एक गर्भवती का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके वालों ने मृतका के पति समेत सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति व सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है।
मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहा मजरे दुल्लापुर गांव निवासी अनिल कुमार वर्मा की पत्नी रीना वर्मा शुक्रवार शाम घर पर थी। देर शाम घर वालों ने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद दरवाजा तोड़कर खोला गया तो वहां का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। रीना वर्मा (25) का शव फंदे से झूल रहा था।
परिवारीजनों की सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा कर्मबीर सिंह ने शव नीचे उतरवाकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जानकारी होते ही पहुंचे मृतका के चाचा सुरेंद्र कुमार वर्मा निवासी ततीरपुर सेमरी थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी ने मवई थाना में रीना के पति अनिल कुमार वर्मा, ससुर रामकिशोर वर्मा व सास देवी वर्मा के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना व हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मवई थाना के हल्का दरोगा कर्मबीर सिंह ने बताया कि मृतका के चाचा ने दहेज हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।