{"_id":"a932d47e0a76ef68ceb029ce4a5feb1b","slug":"prd-javan-did-not-receive-food-allowance-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन भत्ता न मिलने से भड़के पीआरडी जवान, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन भत्ता न मिलने से भड़के पीआरडी जवान, प्रदर्शन
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान भोजन भत्ता न दिए जाने से नाराज पीआरडी जवानों ने मंगलवार को पुलिस लाइंस परिसर में प्रदर्शन किया।
नाराज जवानों ने भत्ता न मिलने पर चुनाव ड्यूटी न करने की भी घोषणा की लेकिन एसएसपी से मिले आश्वासन के बाद जवान शांत हुए।
पीआरडी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव के चार चरणों के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पीआरडी जवान भी तैनात रहे।
पूर्व में चुनाव ड्यूटी के दौरान जवानों को भोजन भत्ता दिया जाता था लेकिन तीन चरणों के चुनाव के दौरान जवानों को भोजन भत्ता नहीं दिया गया।
इस संबंध में जवानों ने डीएम, सीडीओ, पीआरडी अधिकारी आदि को पत्र सौंप मांग भी उठाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बताया कि एसएसपी मोहित गुप्त ने मांगों पर जवानों को आश्वासन दिया कि 28 अक्तूबर तक समस्त भुगतान कराएंगे।
जवान अनुशासित ढंग से ड्यूटी करें। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
प्रदर्शन में शायरा बानो, मोहनलाल, मंशाराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, राम उजागिर, सुनीता, सोमवती, हरि प्रसाद, मीरा, रोशनलाल, विजय प्रताप, रामानंद वर्मा, रामफेर, ननकू, रामअवध आदि जवान शामिल रहे।