फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pradhani election notification issued

Pradhani election notification issued

Sat, 07 Nov 2015 11:42 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में हलचल शुरू हो गई है। जिले में इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन के साथ ही निर्वाचन विभाग ने अगले कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिले के 11 विकासखंडों मेें 835 ग्राम पंचायत अध्यक्ष (प्रधान)के साथ ही 10 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव कराए जाने के लिए यह कार्रवाई शुरू की गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही गांवों में संभावित प्रत्याशियों की कदमताल तेज हो गई है। बैनर, पोस्टर लगने शुरु हो गए हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि राज्य में अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में भी कार्यक्रम जारी किया जाता है। इसके लिए यहां कार्रवाई शुरू की गई है। जिला प्रशासन के साथ ही निर्वाचन विभाग के अफसर अफसरों के साथ इस पर चर्चा करके कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में नामांकन से लेकर मतदान तक की पूरी व्यवस्था को शामिल करके रणनीति को अंतिम रूप दिया जाता है। बताया गया है कि जिले में अधिसूचना आठ दिसंबर को जारी करके आयोग को सूचित करने के लिए कहा गया है।

जिले में 835 ग्राम प्रधानों के साथ  10555 से ज्यादा ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव लगभग 15 लाख 80 हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे। प्रशासन ने चार चरणों में चुनाव कराए जाने के लिए विकासखंडों का निर्धारण पहले ही कर दिया है। इसके लिए मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की व्यवस्था को अंतिम रुप भी दे दिया गया है। निर्वाचन विभाग में तैयारियां को लेकर देररात तक अफसर से कर्मचारी डटे रहे।

अधिसूचना के साथ ही गांव में भी सियासी पारा चढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्र की सूचना के मुताबिक संभावित प्रत्याशी के साथ समर्थकों ने कदम तेज कर दिया है। समर्थकों को इस चुनाव की तैयारी के लिए कहा जा रहा है। संभावित प्रत्याशियों चुनाव प्रचार के साथ वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए रणनीति बनाने में जुट गए है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान का कहना है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में कार्यक्रम जारी किए जाने की कार्रवाई के साथ तैयारियां की जा रही है।  

चरणवार प्रधान व ग्रापंस पदों के चुनाव का परिदृश्य...
चरण             प्रधान पद            ग्रापंस पद
प्रथम               214                    2694
दूसरा               214                    2770
तीसरा             235                    2973
चतुर्थ              172                    2118

योग              835                      10555

चुनाव कार्यक्रम एक नजर में
पहला चरण
ब्लॉक-मिल्कीपुर, अमानीगंज व हैरिंग्टनगंज
नामांकन-16 से 17 नवंबर
नामाकन पत्रों की जांच-18 से 19 नवंबर
वापसी/प्रतीक चिह्न आवंटन-20 नवंबर
मतदान-28 नवंबर

द्वितीय चरण
ब्लॉक-सोहावल, रुदौली व मवई
नामांकन-19 से 20 नवंबर
नामाकन पत्रों की जांच-21 से 22 नवंबर
वापसी/प्रतीक चिह्न आवंटन-23 नवंबर
मतदान-एक दिसबंर

तृतीय चरण
ब्लॉक- मसौधा, पूराबाजार व मया बाजार
नामांकन-21 व 23 नवंबर
नामाकन पत्रों की जांच-24 व 26 नवंबर
वापसी/प्रतीक चिह्न आवंटन-27 नवंबर
मतदान-पांच दिसंबर

चतुर्थ चरण
ब्लॉक- बीकापुर व तारुन
नामांकन-27 से 28 नवंबर
नामाकन पत्रों की जांच-29 से 30 नवंबर
वापसी/प्रतीक चिह्न आवंटन-एक दिसंबर
मतदान-नौ दिसंबर
मतगणना-12 दिसंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed