फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pradhan sold government land

प्रधान ने अपने ही जेठ व देवर को बेच दी सरकारी जमीन

Fri, 28 Jun 2019 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Pradhan sold government land
अयोध्या। महिला ग्राम प्रधान ने अपने ही जेठ व देवर को ग्राम सभा की सरकारी भूमि बैनामा कर दी। यही नहीं बिक्री के पांच लाख रुपये लेने के साथ प्रधान ने सार्वजनिक आबादी में लगे महुआ के पेड़ को दो लाख में बेचकर जेब भर ली।
विज्ञापन



लेखपाल भी इस गोरखधंधे में मददगार रहा। मामला बीकापुर तहसील व कोतवाली क्षेत्र के भरहूखाता गांव का है। मामले में डीएम ने क्रेता-विक्रेता पर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



भू-माफिया के सख्त हुए शासन व प्रशासन के पास इन दिनों रोजना शासकीय भूमि पर अतिक्रमण से लेकर बेचने तक के मामले आ रहे हैं। बीकापुर तहसील के भरहूखाता निवासी रामफेर ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से शिकायत की थी कि गांव के लेखपाल अवधेश मिश्रा व ग्राम प्रधान इकबाल जहां ने साजिश के तहत ग्राम सभा की आबादी की जमीन में स्थित महुआ का पेड़ दो लाख में बेच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही सड़क के किनारे की बेशकीमती जमीन गाटा संख्या 117 का बैनामा भूमि प्रबंधक समिति की ओर से 2 जुलाई 2018 को ग्राम प्रधान इकबाल जहां के जेठ जलालुद्दीन देवर व इस्लामुद्दीन के नाम बैनामा कर दिया गया।



बैनामा से मिलने वाली पांच लाख की धनराशि ग्राम सभा के कोष में न जमा कराकर लेखपाल व ग्राम प्रधान ने हड़प लिया। मामले में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने क्रेता और विक्रेता के खिलाफ अविलंब एफआईआर दर्ज करवाने और ग्राम सभा की जमीन से कब्जा हटवाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed