{"_id":"5f66364d8ebc3ef476619b06","slug":"power-corporation-faizabad-news-lko540968437","type":"story","status":"publish","title_hn":"181 लोगों की काटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
181 लोगों की काटी बिजली
विज्ञापन
रौजागांव। पावर कॉरपोरेशन के चेकिंग अभियान में टीम ने 181 की बिजली काट दी। टीम ने करीब साढे़ आठ लाख रुपये बकाया भी वसूल किया। शासन के फरमान पर पावर कॉरपोरेशन ने पूरे जिले में इन दिनों बकाया राजस्व वसूलने के लिए चेकिंग अभियान चला रखा है।
विद्युत वितरण उपखंड रुदौली में भी बकायेदारों की धरपकड़ तेज हो गई। उपखंड अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि अवर अभियंता विकास पाल की टीम ने टाउन में 28 बड़े बकायेदारों की बिजली गुल की गई।
इसी प्रकार अवर अभियंता विकास आर्य की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में 59 कनेक्शन, अवर अभियंता श्रवण कुमार की टीम ने बाबा बाजार में 56 कनेक्शन तथा अवर अभियंता पटरंगा की टीम ने 38 कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए। सभी बड़े बकायेदार थे।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त लगभग आठ लाख 35 हजार की राजस्व वसूली भी की गई। एसडीओ आरके सिंह ने एक लाख के ऊपर बकायेदारों को नसीहत दी कि वे अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान कर दें।
फर्जी लाइनमैनों पर दर्ज करवा रहा मुकदमा
क्षेत्र में घूम रहे फर्जी लाइनमैनों पर भी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभियान में अवर अभियंता ने फर्जीलाइन मैन राम प्रकाश निवासी रौजागांव के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराने को तहरीर दी। इस पर पैसे लेकर बिना शट डाउन के कटे हुए कनेक्शन को जोड़ने व मीटर लगाने का आरोप है। इससे पहले भी एक फर्जी लाइनमैन के ऊपर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। एसडीओ आरके सिंह ने बताया कि सभी अवर अभियंता को फर्जी लाइनमैनों पर मुकदमा पंजीकृत कराने का आदेश दिया गया है।