फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   portal student

Ayodhya News: कॅरिअर काउंसिलिंग पोर्टल पंख पर छात्रों काे मिलेगा मार्गदर्शन

Fri, 28 Jul 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 28 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
portal student
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ से इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को कॅरिअर काउंसिलिंग की सुविधा देने के लिए पंख पोर्टल तैयार कराया है। पोर्टल के जरिए विद्यार्थी अपने कॅरिअर को लेकर शंकाओं का समाधान करा सकेंगे। इसके लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को अपने स्कूल के विद्यार्थियों का इस पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तमाम विद्यार्थी अपने करियर चयन के लिए भटकाव की स्थिति में रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के सामने यह समस्या ज्यादा रहती है। उचित मार्गदर्शन न होने के कारण वह यह तय ही कर पाते कि उन्हें आगे क्या करना है, या करना है तो कैसे। उनकी इस समस्या का समाधान करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2022 में पंख नाम का एक पोर्टल लॉन्च किया था। इस सत्र में कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों को इस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

सभी माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य के द्वारा पंख पोर्टल का लाभ विद्यार्थियों को बताया जा रहा है। हालांकि अभी पंख पोर्टल के द्वारा यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को करियर चुनने के लिए सलाह दी जा रही है, जल्द ही इसके माध्यम से अन्य जानकारी भी उन्हें उपलब्ध हो सकेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ़ राजेश कुमार आर्या ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की यह व्यवस्था विद्यार्थियों को करियर चुनने के लिए बेहतर साबित होगी। पंख पोर्टल पर विद्यार्थियों को अपनी रुचि व विषय बताने होंगे उसी के अनुरूप उन्हें करियर संबंधित जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed