फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pooja Pandal

श्री विष्णु सर्व अद्भुत शांति महायज्ञ की पूर्णाहुति में आएंगे सीएम योगी

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Pooja Pandal
अयोध्या। राष्ट्र की शांति, समृद्धि एवं विकास के संकल्प के साथ महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट द्वारा आयोजित हुए श्री विष्णु सर्व अद्भुत शांति महायज्ञ की पूर्णाहुति एक दिसंबर को अयोध्या धाम में होगा। कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर में आ सकते हैं। यह महायज्ञ नोएडा के सेक्टर 110 स्थित महर्षि वैदिक परिसर में 17 से 27 नवंबर तक आयोजित हुआ, जिसका समापन अयोध्या के महर्षि आश्रम में होगा। 101 पुरोहित मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से पूजन कराएंगे। मंगलवार को दिनभर तैयारियों का दौर चलता रहा। डीएम व एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह दस बजे से प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दोपहर 12 बजे तक आने की संभावना है। करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। रामनगरी के संत-धर्माचार्यों के साथ भोजन भी करेंगे। श्री विष्णु सर्व अद्भुत शांति महायज्ञ के आयोजक और महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अजय प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार यज्ञ की पूर्णाहुति भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में करने का प्रयोजन इसीलिए किया गया है कि अयोध्यावासी भी इस महायज्ञ का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री अयोध्या धाम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा होगी। महायज्ञ का समापन कार्यक्रम महर्षि आश्रम, परिक्रमा मार्ग, श्री अयोध्या धाम में सुबह 10 बजे होगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर 101 पुरोहित मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से पूजन करवाएंगे। महायज्ञ की अध्यक्षता जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने की। उनके सानिध्य में समस्त कार्यक्रम संचालित हुए। महायज्ञ में देश भर से आये आचार्य, विद्वान, प्रकांड पंडितों और पुरोहित गणों ने विधि-विधान से समस्त धार्मिक गतिविधियां संचालित करायीं। आचार्य मनु भट्ट और आचार्य सतीश भट्ट सहित अन्य पुरोहित गणों ने मानव कल्याण के लिए देवताओं का आह्वान किया। प्रतिदिन 1008 से ज्यादा आहुतियां डाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायज्ञ में उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार के कई मंत्रियों, देश के शीर्ष नेताओं सहित दिल्ली, एनसीआर और आसपास के शहरों के हजारों लोग सम्मिलित हुए। बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा महायज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। कार्यक्रम में सांसद, विधायक सहित अन्य शामिल होंगे।

सीएम कर सकते रामायण विश्वविद्यालय का शिलान्यास
अयोध्या। रामनगरी में शोध के लिए 21 एकड़ में रामायण विश्वविद्यालय बनेगा। इसकी रूपरेखा महर्षि विद्यापीठ ट्रस्ट की ओर से तय कर ली गई है। इसका शिलान्यास भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कर सकते हैं। ट्रस्टी श्रद्धानंद श्रीवास्तव ने बताया है कि 21 एकड़ में रामायण विवि बनाया जाना तय हुआ है। भवन निर्माण के बाद विश्वविद्यालयों में निर्धारित विभाग खोले जाएंगे। विशेष रूप से रामायण शोध से जुड़े विभागों को खोला जाएगा। इसके साथ ही संस्कृत व हिंदी भाषा को विवि. में प्रमुख स्थान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed