फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Polling parties will be dispatched from the airstrip

हवाई पट्टी से रवाना की जाएंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 24 Feb 2022 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will be dispatched from the airstrip
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां हवाई पट्टी से रवाना की जाएंगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। रवानगी के लिए विधानसभावार पांडाल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों को यहीं से चुनाव से संबंधित सामग्री दी जाएगी। पुलिस की रवानगी के लिए अलग से पांडाल होगा। जहां से मतदान केंद्र वार पुलिस पार्टी को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान कराने के लिए भेजी जाने वाली पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों को 26 फरवरी को सुबह आठ बजे बुलाया जाना प्रस्तावित है। जिले का पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 27 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जिले में कुल 1131 मतदान केंद्र और 2168 बूथ बनाए गए है। इन पर मतदान कराने के लिए प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन कार्मिक लगाए गए हैं।
इनकी कुल संख्या 8672 है। इसके अलावा लगभग 15 फीसदी कार्मिकों को रिजर्व रखा गया है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए अलग-अलग विधानसभा के लिए अलग-अलग पांडाल बनाए जाएंगे।
इनमें कई टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर विभाग के कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। जहां से पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने से संबंधित अभिलेख के साथ ही ईवीएम दी जाएगी।
इसके साथ ही रिजर्व कार्मिकों के लिए अलग पांडाल बनाया जाएगा। पुलिस पार्टी की रवानगी के लिए अलग से पांडाल बनाया जाएगा। यहां से मतदान केंद्र वार पुलिस पार्टी को रवाना किया जाएगा। अर्ध सैनिक बलों की रवानगी अलग से की जाएगी।
रवानगी के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसर के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रेक्षकों के यहां मौजूद रहने की उम्मीद है। मतदान कार्मिकों को रवानगी के लिए 26 फरवरी को सुबह आठ बजे बुलाया जाना प्रस्तावित है।
पोलिंग पार्टी को ले जाने के लिए छोटे-बड़े वाहन 24 फरवरी से हवाई पट्टी पहुंचने लगेंगे। इन्हें विधानसभा वार लगाया जाएगा। यहां से यह वाहन पोलिंग पार्टी को लेकर अपने मतदान केंद्र पर लेकर जाएंगे।

मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। अब 26 फरवरी को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। विधानसभा वार पांडाल बनाए जाएंगे। जहां से पोलिंग पार्टी को मतदान से संबंधित जरूरी सामान दिया जाएगा।- कमलेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed