{"_id":"5fc26a138ebc3e9bc61cc92a","slug":"polling-faizabad-news-lko5522260155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम पहुंचे पोलिंग बूथ, जेंडर रेशियों में सुधार की बताई जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम पहुंचे पोलिंग बूथ, जेंडर रेशियों में सुधार की बताई जरूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शनिवार को विशेष अभियान दिवस पर कई बूथों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अफसरों को जेंडर रेशियों में सुधार लाने का निर्देश दिया।
एक जनवरी 2021 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत डीएम ने शनिवार को मतदान केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बूथ नंबर-14, 15, 16 व 17 और एमएलएमएल इंटर कॉलेज रिकाबगंज के बूथ नंबर 40, 41, 42, 43 व 44 का आकस्मिक निरीक्षण किया।
डीएम ने पदाभिहित अधिकारियों व बूथ लेवल अधिकारियों को जेंडर रेशियो में सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि विगत 17 नवंबर 2020 से मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो 15 दिसंबर 2020 तक चलेगा। अब पुनरीक्षण कार्य के लिए आधा ही समय शेष है।
विज्ञापन
सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर सत्यापन के लिए उपलब्ध कराए गए रजिस्टर में प्रत्येक मकान के सदस्यों का विवरण अंकित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण कर अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं, शादी के बाद मतदाता सूची में शामिल होने वाली महिलाओं, मृतक व डबल मतदाताओं आदि की सूची तैयार कर संबंधित प्रारूप भरवा कर तहसील में जमा करें।