फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   polio drop

पहले दिन 35 हजार ने पी दो बूंद जिंदगी की

Sun, 23 Jun 2019 08:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
polio drop
अयोध्या जिला महिला अस्पताल में पोलियो ड्रॉप पिलाते जिलाधिकारी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में रविवार से सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल से नौनिहालों को दो बूंद दवा पिलाकर इसका शुभारंभ किया। पहले दिन जिले भर में बारिश होने से अभियान प्रभावी नहीं रहा और करीब 35 हजार बच्चों को दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल से शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि 5 वर्ष के बच्चे को बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आरके देव ने बताया कि यह अभियान 23 जून से एक जुलाई तक चलाया जाएगा। जिले के 1271 बूथों पर 4.60 लाख घरों के 5 वर्ष तक के 3.30 लाख बच्चों को पोलियो कि दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन रविवार को बारिश के चलते सभी बूथ सक्रिय नहीं हो सके और अधिकांश बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को शत-प्रतिशत पोलियो खुराक पिलाने के उद्देश्य से गृह भ्रमण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। जिसमें 836 भ्रमण पोलियो टीम द्वारा घरों मे पहुंचकर खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed