फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police siege on fake call of robbery, two arrested

लूट की फर्जी कॉल पर पुलिस ने की घेराबंदी, दो गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Police siege on fake call of robbery, two arrested
अयोध्या। साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की सूचना मिलने पर अलर्ट हुई पुलिस को जांच के बाद झूठी कॉल करने का पता चला। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे शबनम पुत्री मो. हाशिम निवासिनी राजागली अंगूरीबाग कोतवाली नगर द्वारा 100 नंबर पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके साढ़े तीन लाख रुपये छीनकर भाग जाने की सूचना दी गई।
विज्ञापन

इस सूचना पर लुटेरों की घेराबंदी हेतु पुलिस टीमें रवाना हुईं तथा आरटी सेट द्वारा घेराबंदी करने के लिए जनपद अयोध्या पुलिस को अलर्ट किया गया।
घेराबंदी के दौरान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगने पर जब कॉल करने वाली शबनम से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने अपने भाई के कहने पर लूट की फर्जी सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसके भाई अन्नू ने निहाल निवासी मोहल्ला सलारगंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच को गुलाबबाड़ी में लगने वाली नुमाइश में कुछ रुपये लगाने के लिए दिए थे।

लेकिन मुनाफे को लेकर अन्नू व निहाल में विवाद हो गया। शबनम के अनुसार उसने भाई अन्नू के कहने पर साढ़े तीन लाख रुपये छीनने की झूठी सूचना दी थी।
पुलिस ने जब अन्नू व निहाल को हिरासत में लिया तो वो पुलिस के सामने मारपीट पर आमादा हो गए। जिसके बाद अलीगढ़ चौकी प्रभारी अमित कुमार ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed