{"_id":"5eece0608ebc3e42e57b6aa3","slug":"police-faizabad-news-lko5267235180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये दोगुना करने वाली पोंजी कंपनी का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये दोगुना करने वाली पोंजी कंपनी का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पोंजी कंपनी का मालिक
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। निवेशकों को रुपये दोगुना करने का लालच देकर फ्रॉड करने वाले एक पोंजी कंपनी के सरगना रंजीत मौर्या को कोतवाली नगर व एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ फैजाबाद निवासी अमित श्रीवास्तव ने 6 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया था।
सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि थाना इनायतनगर के कुचेरा बाजार निवासी रंजीत मौर्या थाना कैंट के मऊशिवाला में एसएसजी नाम से एक कंपनी चलाता था। वह निवेशकों को धन निवेश करने पर दोगुना देने का लालच देता था। उसके झांसे में आकर फैजाबाद निवासी अमित श्रीवास्तव ने उसकी कंपनी में 6 लाख रुपये का निवेश किया था।
काफी दिन बीत जाने पर पैसा दोगुना न होने पर उसने अपने पैसे की वापसी के लिए रंजीत पर दबाव डाला तो उसने पहले ब्लैंक चेक देकर टरकाया। बाद में वह कंपनी बंद कर भाग गया। पीड़ित अमित ने उसके खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
वहीं रंजीत के फरार होने के बाद अन्य कई निवेशकों ने करीब 40 लाख रुपये जमा करने की बात कहते हुए कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। मामले की जांच कर रहे कोतवाली प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव व एसओजी प्रभारी अभिषेक सिंह की टीम ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।