{"_id":"5e14c31b8ebc3e87cd194b94","slug":"police-faizabad-news-lko501844135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियरों पर हो रही तलाशी, पहचान पत्र किए जा रहे चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियरों पर हो रही तलाशी, पहचान पत्र किए जा रहे चेक
विज्ञापन
चेकिंग कर लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। नेपाल के रास्ते प्रदेश में आतंकियों के घुसने के इनपुट के बाद अयोध्या में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। अयोध्या में प्रवेश के रास्तों के साथ जनपद में प्रवेश के रास्तों पर लगे बैरियरों पर पुलिस टीम द्वारा तलाशी व पहचान तस्दीक होने के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं, अयोध्या-फैजाआद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मंगलवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जनपद में प्रवेश मार्ग पर लगे बैरियरों पर चेकिंग की गई। इस दौरान वाहनों की तलाशी ली गई व संदिग्ध लोगों के पहचान पत्र की तस्दीक होने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।
बताया कि इसके अतिरिक्त होटल धर्मशालाओं पर भी निगरानी रखी जा रही है, इनके मालिकों को निर्देश दिया गया है कि बिना पहचान पत्र के किसी को होटल में न ठहराएं, साथ ही ठहरने वालों की पूरी डिटेल पुलिस को दें। बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के बैंकों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बैंको में जाकर चेकिंग की गयी।
विज्ञापन
निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरा, इमरजेंसी अलार्म, आग लगने पर बचाव के इंतजाम चेक किए गए व बैंक के अंदर व बाहर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की भी चेकिंग की गई। बैंक के अन्दर व बाहर लोगों को बैंकों के अंदर व बाहर हो रही टप्पेबाजी से बचने के प्रति सभी सचेत किया गया।
पांच रोडवेज बसों का चालान
सीओ सिटी अरविंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को मेंटेन करने के लिए अभियान चलाया। इसी क्रम में रोडवेज पर यातायात प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने सड़क पर खड़ी रोडवेज की पांच बसों का चालान किया।
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने की चेकिंग
सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा चेकिंग की गई। जीआरपी थाना प्रभारी सूबेदार यादव ने बताया कि सभी प्लेटफार्मों पर मौजूद यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई व संदिग्ध या बिना कार्य के खड़े लोगों से पूछताछ की गई व पहचान पत्र चेक किया।