{"_id":"61f6e749d0db1d252f10b8c3","slug":"police-caught-illegal-arms-manufacturing-factory-two-arrested-faizabad-news-lko6157071157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अयोध्या। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के खैरी बंधा सरयू तट के पास अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है।
पुलिस ने मौके से अवैध असलहा बनाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11 तमंचे, कारतूस व असलहा बनाने का सामान भी बरामद हुआ है।
पुलिस लाइंस में रविवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि रुदौली में अवैध शस्त्र फैक्टरी चलने की पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी।
इसके लिए कई बार टीमें गठित करके दबिश भी दी गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। रविवार को सूचना मिलने पर रुदौली सीओ सुरेंद्र प्रताप तिवारी व थाना प्रभारी शशिकांत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रुदौली थाना क्षेत्र के खैरी बंधा के किनारे नदी के पास छापा मारा तो दो लोग अवैध शस्त्र बनाते पकड़े गए।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इरान निवासी ग्राम महावत डेरा, हलीमनगर व मोहम्मद रईस निवासी ग्राम इमली पटवन, थाना कोतवाली नगर रुदौली के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के पास से 11 तमंचे, दो कारतूस, तीन अर्द्धनिर्मित तमंचे व शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण भी मिले हैं। बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।