फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police arrested the mining mafia

कुख्यात खनन माफिया पवन यादव को पुलिस ने दबोचा

Wed, 04 Sep 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the mining mafia
अयोध्या पुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर पवन यादव। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना टॉप टेन अपराधी व कुख्यात खनन माफिया पवन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पर अयोध्या कोतवाली में विभिन्न मामले में 14 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

उस पर गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी का भाई जितेंद्र यादव भी हिस्ट्रीशीटर था, वह वर्तमान में जेल में निरूद्ध है।
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पवन यादव निवासी मदरहिया माझा बरहटा, कोतवाली अयोध्या का टॉप टेन अपराधी है। उसके ऊपर विभिन्न धाराओं में 14 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपी माझा बरहटा क्षेत्र में अवैध बालू खनन में लिप्त रहता है। उस पर गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। आरोपी के खिलाफ बीते 27 जुलाई को सुलतानपुर के मिश्रौली इलाके के रहने वाले पवन मिश्र के साथ मारपीट व लूट का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस केस में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अयोध्या कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय व उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव की टीम ने मंगलवार की शाम सूर्यकुंड दर्शननगर से गिरफ्तार कर लिया है।

बताया कि आरोपी का भाई जितेंद्र यादव भी हिस्ट्रीशीटर है। वह भी पवन मिश्र के साथ हुई घटना में शामिल था। पुलिस ने उसे 17 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसपी सिटी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed