फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   planning

नए बाईपास के साथ ट्रांसपोर्ट नगर और औद्योगिक क्षेत्र भी

Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
planning
अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण के 133 वर्ग किमी का मास्टर प्लान 2031 का प्रारूप सोमवार को बोर्ड की बैठक में पास हो गया है। यह आठ दिसंबर तक आम जनता के सामने होगा। नया मास्टर प्लान शहर में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ सुनियोजित विकास की रूपरेखा को तय करेगा। नए मास्टर मास्ट प्लान में शहर वासियों को चार ट्रांसपोर्ट नगर, एक औद्योगिक क्षेत्र, चार नए बस स्टेशन, एक नया बाईपास, बीस से अधिक व्यावसायिक जोन मिलने वाला है। नया औद्योगिक क्षेत्र गोरखपुर-लखनऊ हाईवे, सभी हाईवे ट्रांसपोर्ट नगर व बस स्टाप होंगे। पूरे मास्टर प्लान में सेक्टरवार सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पूरे 133 पर वर्ग किमी क्षेत्र को छह सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में खेल के मैदान, चिकित्सालय, मार्केट, व्यवसायिक जोन समेत समस्त जन सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। हर सेक्टर के लिए अलग-अलग कृषि, व्यवसायिक व आवासीय भूमि को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

नए मास्टर प्लान का स्वरूप काफी विस्तृत है। नई मुख्य सड़कों की लंबाई 10 से 20 मीटर के बीच निर्धारित की गई है। इसके साथ ही मुख्य सड़क पर कम से कम 25 फीट का ग्रीन ऐरिया निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही पूरे हाईवे के इलाकों को व्यवसायिक जोन में न रखते हुए अलग-अलग 20 स्थानों पर व्यवसायिक जोन को बनाया गया है। यहां पर सड़कों के दोनों किनारे कम से कम एक मीटर में ग्रीन ऐरिया निर्धारित किया गया है। साथ ही नए मास्टर प्लान में बड़े पैमाने पर लैंड यूज को बदला गया है। इसमें कृषि की भूमि को व्यवसायिक भूमि व आवासीय भूमि में तब्दील किया गया है। शहर के सरयू से सटे घाटों के इलाकों को ग्रीन जोन में रखा गया है। साथ ही यहां किस प्रकार की योजनाओं को समाहित किया जा सकता है, इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। राम मंदिर के आसपास के क्षेत्र के लिए विशेष प्रकार का प्रायोजन किया जाएगा। राममंदिर की सुरक्षा राष्ट्रीय स्मारक की भांति की जानी है। यहां नए निर्माण के लिए विशेष प्रकार का प्रपोजल तैयार किया गया है। इस प्रपोजल के अनुसार, राममंदिर के परकोटे से 100 की परिधि में किसी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

पूर्व के निर्माण यथावत रहेंगे। इसके बाहर भी निर्माण की अनुमति के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही नए मास्टर प्लान में अयोध्या के पांच कोसी व चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग को भी शामिल किया गया है। दोनों मार्गों के लिए प्रस्तावित चौड़ीकरण योजना सहित शामिल किया गया है। अयोध्या के विजन डाक्यूमेंट में प्रस्तावित सभी योजनाओं को मास्टर प्लान 2031 में स्थान दिया गया है। इसमें ग्रीन सिटी, सोलर सिटी, रिवर फ्रंट व रामायाण कालीन वृक्षों को रोपे जाने व राममंदिर को हाईवे से जोड़े जाने वाली सड़कों संबंधी सभी योजनाओं को शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिमूर्ति होटल के पास से अंबेडकरनगर हाईवे निकलेगी नई सड़क
अयोध्या के नए मास्टर प्लान में एक नए हाईवे का भी प्रस्ताव है। यह सड़क अयोध्या के सहादतगंज के पास स्थित होटल त्रिमूर्ति से निकल कर रायबरेली, प्रयागराज हाईवे से होती हुई अंबेडकरनगर हाईवे को जोड़ेगी। तीन हाईवे के कटान बिंदु के पास नया बस स्टेशन व ट्रॉसपोर्ट नगर विकसित होगा। यहीं विकसित होने वाले चौराहों से ही अयोध्या की पूरी गेदरिंग को अलग-अलग पार्ट में बांट दिया जाएगा।
राममंदिर के आसपास की भूमि का धार्मिक भू-उपयोग का प्रस्ताव
नए मास्टर प्लान में राममंदिर के दृष्टिगत समस्त श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखा गया है। नए मास्टर में राममंदिर के आसपास पर्किग स्थलों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही राममंदिर के आसपास की भूमि को धार्मिक भू-उपयोग की भूमि के चिंहित किया गया है। राममंदिर के आसपास की भूमि धार्मिक कार्यों के लिए प्रयोग की जाएगी।
आदर्श जोनिंग रेग्युलेशन के तहत पास होंगे नक्शे
अयोध्या का मास्टर प्लान दो पार्ट में बन रहा है। 133 वर्ग किमी का मास्टर प्लान पार्ट ए है। इसके बाद लगभग 730 वर्ग किमी का मास्टर प्लान तैयार होगा। बैठक में निणर्य लिया जा चुका है कि मौजूदा समय में कार्यरत कंपनी ही पार्ट बी का भी मास्टर प्लान तैयार करेगी। इसके साथ ही जब तक नया मास्टर प्लान पार्ट ए व बी नहीं बन जाता तब तक आर्दश जोनिंग रेग्युलेशन एक्ट 2001 के तहत अयोध्या विकास प्राधिकरण के नक्शे पास होंगे। इसमें भूमि के स्वरूप को बदलने के साथ बिल्डिंग के मानकों के अनुरूप नक्शे पास होंगे।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के 133 वर्ग किमी के मास्टर प्लान का प्रारूप बोर्ड की बैठक में पास हो गया है। बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों की ओर से कुछ सुझाव आए थे। इसको अप्लाई किया जा रहा है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में इसे जनता के सामने प्रदर्शित कर दिया जाएगा। विशाल सिंह, वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण

अयोध्या विकास प्राधिकरण के पार्ट ए का प्रारूप बोर्ड की बैठक में पास हो गया है। अब यह जनता के सामने लाया जाएगा। इसके साथ तब तक के अयोध्या प्राधिकरण क्षेत्र के नक्शे आदर्श जोनिंग रेग्युलेशन 2001 के तहत पास किए जाएंगे। नीलेश कटिहार, टाउन प्लानिंग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed