फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   People struggling for hours with traffic jaam

जाम के झाम से घंटों जूझते रहे लोग

Wed, 03 May 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 03 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
 People struggling for hours with traffic jaam
बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर बुधवार को उमड़ी परीक्षार्थियों की भारी भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था पस्त हो गई। दोपहर में सभी चौक-चौराहों पर करीब दो घंटे जाम के हालात रहे। दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने पर भी यही हालात आम शहरियों, यात्रियों व कारोबारियों की परेशानी का सबब बना।
विज्ञापन


बुधवार को दो पालियो में बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। जनपद समेत आसपास के जिलों के कुल 24 हजार परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र शहर व आसपास के कॉलेजों को बनाया गया था। जिसके चलते सुबह से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के पूर्व स्कूलों-कॉलेजों के सामने परीक्षार्थियों की लंबी कतार से आवागमन प्रभावित हुआ और चौक-चौराहों पर जाम के हालात पैदा हो गये। पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के साथ ही स्कूल-कालेजों में भी छुट्टी हुई तो पूरे शहर में यातायात व्यवस्था पस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने तथा परीक्षा खत्म होने के दौरान भी हुआ। शहर के गुदड़ी बाजार, रीडगंज, फतेहगंज, रिकाबगंज समेत अन्य चौक-चौराहों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यातायात पुलिस के पसीने छूटे तो सिविल पुलिस को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया गया।


जाम के चलते स्कूली वाहन के साथ उनके अभिभावक, आम लोग व यात्रियों तथा परीक्षार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस बाबत सीओ सिटी विक्रांत वीर ने बताया कि जाम के हालत की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स को यातायात व्यवस्था की बहाली में लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed