{"_id":"58596cad4f1c1b8e03e396eb","slug":"people-received-cash-short-queues","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को मिलता रहा कैश, छोटी हुईं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को मिलता रहा कैश, छोटी हुईं कतारें
फैजाबाद
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित एसबीआई में लगी लोगों की कतार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद पहली बार मंगलवार को बैंक के ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। कहीं से भी नोटों के किल्लत की खबर नहीं मिली है। बैंक की शाखाओं और एटीएम पर सुबह भीड़ तो ज्यादा दिखी लेकिन लोगों को भुगतान अन्य दिनों के सापेक्ष तीव्र गति से होने के कारण दोपहर बाद एटीएम और बैंक की शाखाओं पर दबाव कम हो गया। बुधवार को स्थिति और ज्यादा सामान्य होने की संभावना नजर आ रही है।
सिविल लाइंस में अन्य क्षेत्रों के मुकाबले बैंकों की शाखाओं और एटीएम की ज्यादा तादाद है। मंगलवार की सुबह जो बैंक की शाखाओं के सामने जो भीड़ दिखी व एटीएम के सामने जो कतार लगी थी, वह दोपहर बाद ही कम होने लगी। दरअसल अधिकतर ग्राहकों को 10-10 हजार रुपये का भुगतान बैंकों ने किया है।
ग्राहकों में खुशी थी कि अब हर रोज की तरह लाइन लगाने से मुक्ति मिल गई। कमोबेश ऐसी ही तस्वीर साहबगंज, मोहदा, नियांवा, रीडगंज, चौक, सआदतगंज, फतेहगंज, नाका मकबरा और देवकाली आदि क्षेत्रों में स्थित बैंक की और एटीएम की रही।