फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   People buying pots on Dhanteras

खूब हुई ‘धनवर्षा’, 100 करोड़ का कारोबार

Fri, 28 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 28 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
People buying pots on Dhanteras
धनतेरस पर दुकान से बर्तन खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में बूम-बूम रही। देर शाम तक कारोबार ने 100 करोड़ अधिक का आंकड़ा पार कर लिया। बर्तन, सराफा, ऑटोमोबाइल्स से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामानों आदि की खरीद ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
विज्ञापन


इसकी वजह नौकरीपेशा को मिले बढ़े वेतनमान व  बोनस के अलावा किसानों की अनुकूल मौसम से हुई बेहतर उपज से मिली मोटी रकम मानी जा रही है। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


बर्तनों की बिक्री शुरूआती दौर में कम दिखी, लेकिन दोपहर बाद भीड़ बढ़ने से दुकानों में अंदर से लेकर पटरी तक तिल रखने की जगह नहीं बची। बर्तन की दुकानों पर ब्रांडेड स्टील के बर्तन और सिरेमिक (कलर कुकर) लोगों की पहली पसंद बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस बुकिंग करा चुके ग्राहकों के साथ ही साइकिलों, मोटर साइकिलों, कार, ट्रैक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों को खरीदने के लिए शोरूमों पर खासी भीड़ रही। हर कोई स्वदेशी दिउली खरीदने को उत्सुक दिखा।

पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश, हनुमानजी, चूड़ा, लइया, खील और मिठाई खरीदी जाती रही। कुम्हारों की बस्ती लालबाग और मझवा गांव के लोग सिर पर मिट्टी के बर्तन लेकर कॉलोनियों में बेचते नजर आये।


इनकी बस्ती में छाई उदासी कम होती दिख रही है। उन्हें भरोसा है कि दीपावली पर उनके हाथ से बने मिट्टी के दीये व अन्य चीजों की मांग बढ़ गयी है। हालांकि बहिष्कार के बावजूद सस्ते होने से चाइनीज झालरों व सजावटी सामानों की बिक्री में तेजी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed