फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Penisoners submit their digital life certificate in pension office by the help of postman

पेंशनर्स घर बैठे डाकिया से बनवा सकते हैं जीवित प्रमाण पत्र

Sun, 06 Nov 2022 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Penisoners submit their digital life certificate  in pension office by the help of postman
अयोध्या। अब पेंशनरों को जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार, बैंक या अन्य किसी विभाग में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेंशनर्स घर बैठे डाकिया के माध्यम से यह प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। मंडलीय कार्यालय में बैठक के दौरान अयोध्या मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर पीके सिंह ने शनिवार को ये जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रवर अधीक्षक पीके सिंह ने बताया कि पेंशनर अपने नजदीकी शहरी या ग्रामीण डाकघर के डाकिया के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें मात्र 70 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। यह प्रमाण पत्र स्वत: संबंधित विभाग को ऑनलाइन पहुंच जाएगा। इससे पेंशन मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन

यह सुविधा सभी डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि पेंशनर इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अपने डाकिया के साथ-साथ पोस्ट इंफो मोबाइल एप द्वारा ऑनलाइन अनुरोध भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पेंशनर को आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक या डाकघर खाता संख्या और पीपीओ नंबर देना होगा। बैठक में सहायक अधीक्षक अनिल द्विवेदी, निरीक्षक राजेश्वर दूबे, हिमांशु शुक्ल, मुख्य विपणन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed