फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Passed District Hospital in Mission Kayakalp

मिशन कायाकल्प में जिला अस्पताल उत्तीर्ण

Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Passed District Hospital in Mission Kayakalp
अयोध्या। मिशन कायाकल्प के तहत 23 अक्तूबर, 2021 को किए गए निरीक्षण के परिणाम में जिला अस्पताल मानकों पर खरा उतरते हुए उत्तीर्ण हो गया है। जिला अस्पताल को 72 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। इसके लिए प्रमुख अधीक्षक ने कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

मिशन कायाकल्प की राज्य स्तरीय टीम ने 23 अक्तूबर, 2021 को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। टीम में शामिल लोकबंधु हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. दीपा त्यागी, अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने अस्पताल में साफ-सफाई, कार्यालय में मौजूद व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया था। मरीजों से भी फीडबैक लेकर अस्पताल में मिल रहीं सुविधाओं की जानकारी ली थी। अलग-अलग प्रारूप पर कोडिंग करके मूल्यांकन किया था। बीते दिनों इसका परिणाम जारी किया गया तो जिला अस्पताल को 72 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि राज्य स्तरीय निरीक्षण में अस्पताल उत्तीर्ण हो गया है। इसके लिए अस्पताल को करीब तीन लाख रुपये प्राप्त होंगे। 25 फीसदी धनराशि कर्मचारियों पर खर्च की जाएगी, शेष धनराशि अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए विभिन्न मदों में खर्च की जाएगी। बताया कि शीघ्र ही एक समारोह का आयोजन करके कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed