फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   parking

रामनगरी में बहुउद्देशीय पार्किंग निर्माण ठप

Tue, 07 Jan 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
parking
पार्किंग का रुका निर्माण कार्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामायण सर्किट में अयोध्या में हाईवे के निकट 16 करोड़ से निर्माणाधीन बहुउद्देशीय पार्किंग पर एक बार फिर ग्रहण लग गया है। पहले से चल रहे भूमि विवाद में कोर्ट ने स्टे दे दिया है, जिसके चलते कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को फिलहाल काम रोकना पड़ा है। बहुउद्देशीय पार्किंग का काम मार्च 2020 तक पूरा हो जाना था लेकिन भूमि विवाद के चलते यह योजना बाधित हो गई है।
विज्ञापन

इसका निर्माण केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना के तहत हो रहा है। राममंदिर के हक में फैसला आने के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाईवे के निकट बहुउद्देशीय पार्किंग का निर्माण रामायण सर्किट योजना के तहत किया जा रहा था। इसकी क्षमता दौ सौ वाहनों की है। इसके निर्माण में केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना से पर्यटन विभाग 16 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।
विज्ञापन

अब भूमि विवाद में रोक के कारण पार्किंग निर्माण ठप हो गया है। पार्किंग स्थल के लिए पर्यटन विभाग ने ग्राम मांझा मीरापुर दोआबा में जमीन खरीदी थी लेकिन गाटा संख्या 155 व 156 की काश्तकार आकृति माखेजा पत्नी भरत माखेजा ने सहायक अभिलेख अधिकारी के न्यायालय में आपत्ति दाखिल कर दी थी। एआरओ ने सुनवाई करते हुए आपत्तिकर्ता की शिकायत को प्रथम दृष्टया सही माना और आंशिक नामांतरण का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके पर्यटन विभाग ने निर्माण शुरू करा दिया। अंतत: आकृति ने कोर्ट की शरण ली। न्यायालय ने प्रकरण में सुनवाई करते हुए स्थगन आदेश दे दिया है। बताते चलें कि पहले बिड़ला धर्मशाला के सामने पुराने बस अड्डे परिसर में पार्किंग निर्माण होना था। यह प्रस्ताव स्वीकृत भी हो गया और कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को धन आवंटन भी कर दिया गया था। लेकिन पुराने बस अड्डे के समीप पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित सुग्रीव टीला होने के कारण एएसआई से क्लीयरेंस नहीं मिली। इस कारण पार्किंग योजना को हाईवे के निकट स्थानांतरित कर दिया गया।

यात्री सूचना केंद्र योजना अधर में
पर्यटन विकास के कार्यों में कई काम अभी तक जमीन न मिलने के कारण फंसे हैं। विकास कार्यों के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर 5 करोड़ से बनने वाले यात्री सूचना केंद्र योजना भी अधर में लटक गई है। इस योजना के लिए अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है जिसके चलते दो साल बाद भी इस योजना पर अभी तक काम शुरू नहीं हो सकता है। इसी तरह करीब 14 स्थानों पर वाच टॉवर लगाने की योजना भी अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। कई स्थानों पर वाच टावर का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन कई स्थल अभी तक नहीं मिल सके हैं, जिससे काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed