फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Paddy procurement will start from November 1 at 44 purchasing centers

44 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद

Mon, 27 Sep 2021 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start from November 1 at 44 purchasing centers
अयोध्या। जिले में एक नवंबर से 44 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू होगी। इस बार पूरे जनपद में धान खरीद का लक्ष्य 85 हजार 800 एमटी निर्धारित किया गया है। यह पिछले वर्ष हुई खरीद से अधिक है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष लगभग 82 हजार एमटी धान खरीद हुई थी। खरीद के लिए जिलास्तर से लेकर तहसील स्तर तक के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
खरीद के लिए जिला विपणन अधिकारी को जनपद में खरीद का नोडल अधिकारी व तहसील स्तरों पर एसडीएम को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।
जिले में खरीद की प्रक्रिया को इस वर्ष नए सिरे से लागू किया जाएगा। इसके लिए किसानों को पूर्व की भांति संभागीय खाद्य नियंत्रक की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इस बार पंजीकरण आधार नंबर से होगा।
विज्ञापन

आधार नंबर पर लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। इस ओटीपी को भरने के बाद ही पंजीकरण संभव हो सकेगा। इसके साथ ही किसानों को भुगतान के लिए बैंक डिटेल की आवश्यकता नहीं होगी। आधार से लिंक बैंक अकाउंट में ही कृषकों का भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे महत्वपूर्ण यह है कि पंजीकरण के दौरान किसानों के आधार से लिंक पर जाने वाले मोबाइल का ओटीपी सिर्फ 10 मिनट के लिए वैध होगा और 24 घंटे में यह सिर्फ तीन बार ही ओटीपी भेजा जाएगा।
इन कारणों से किसानों सिर्फ वहीं मोबाइल नंबर अपने पंजीकरण में दे जो आधार कार्ड व बैंक अकाउंट से लिंक हो, अन्यथा पंजीकरण संभव नहीं हो पाएगा। इसके साथ ही नई टोकन व्यवस्था का भी निर्धारण किया गया है।
इस बार ऑनलाइन टोकन प्रणाली विकसित की गई है। इसे एसडीएम व एडीएम ऑनलाइन सत्यापित करेंगे। एक कार्य दिवस में एक कांटे पर तीन सौ से अधिक का टोकन नहीं जारी होगा।
सोमवार से गुरुवार तक अधिकतम 50 क्विंटल का टोकन व शुक्रवार व शनिवार को 50 क्विंटल से अधिक का टोकन जारी हो सकता है। किसान अगर दुबारा धान विक्रय करना चाहते हैं तो एक सप्ताह बाद फिर से टोकन लेंगे।
इस बार यह भी व्यवस्था है कि अगर किसान चाहें तो अपना टोकन निरस्त कर फिर ले सकते हैं। इस सबके जिला प्रशासन व संभागीय खाद्य नियंत्रक ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 85 हजार 800 एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
44 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से खरीद शुरू होगी। खरीद के लिए प्रयुक्त होने वाले वाली इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन का प्रशिक्षण शनिवार को जिला सहकारी बैंक में संपन्न हुआ है।
इसमें खरीद के क्रय केंद्रों पर नियुक्त लोगों को मशीन के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया है। इस खरीद में इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन का प्रयोग होगा।

जिले में इस बार 85 हजार 800 एमटी खरीद का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। इसके लिए 44 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन की नई नीति के तहत तैयारियां शुरू की जा रही है। एक नवंबर से खरीद शुरू होगी। इस बार खरीद का समर्थन मूल्य 1940 व 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।- अजित कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed