{"_id":"590f53154f1c1b3b54850fc3","slug":"only-ten-hours-electricity-is-giving-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में दस घंटे ही मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में दस घंटे ही मिल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल्कीपुर तहसील ः 18 घंटे में 10 घंटे मिल रही बिजली
तहसील में नई सरकार की ओर से 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल तय है। इसके तहत शाम पांच बजे से सुबह छह बजे तक और रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक बिजली आपूर्ति की जानी है लेकिन पिछले एक सप्ताह से 10 घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल है। तहसीनपुर निवासी राम नाथ मिश्र कहते हैं कि योगी राज में महीना भर बिजली आपूर्ति ठीक थी। अब शेड्यूल लड़खड़ा रहा है। जेई आरएस गुप्त का कहना है कि शहरों में अधिक लोड से आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
सोहावल तहसील ः छह घंटे भी नहीं आ रही बिजली
सोहावल तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने का शेड्यूल तय है। दिन में ढाई बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक आपूर्ति का आदेश एक सप्ताह से ध्वस्त दिख रहा है। दिन में मेंटेनेंस के नाम पर दो घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि रात में ट्रिपिंग के कारण छह-सात घंटे बिजली मिलना मुश्किल है। जेई एएन चौहान का कहना है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था सुधर जाएगी।
बीकापुर तहसील ः चार घंटे कम हो रही आपूर्ति
विद्युत उपकेंद्र बीकापुर द्वारा संचालित एनी, एसडब्ल्यू, केएलके, एसी, साउथ फीडरों पर इस समय विद्युत आपूर्ति का रोस्टर दोपहर ढाई बजे से सुबह साढ़े नौ बजे है। 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे के सापेक्ष 14 घंटे ही बिजली मिल रही है। रात में कई बार ट्रिपिंग होने से हालत खराब रहती है। जलालपुर निवासी दीप नरायन शुक्ल, उमरनी पिपरी के कपिल देव पाठक ने बताया कि लो वोल्टेज से भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
रुदौली तहसील ः बिजली कटौती हुई लाइलाज
रुदौली उपकेंद्र से 20 घंटे कस्बे में व 18 घंटे ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई का रोस्टर है। लेकिन कटौती लाइलाज बनी हुई है। जेई अरुण कुमार के मुताबिक ओवर लोड न होने पर शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति दी जा रही है।
सूबे में भाजपा सरकार बनते ही बिजली आपूर्ति में काफी सुधार हुआ था, मगर अब हालात एक सप्ताह से पहले जैसे हो गए हैं। गर्मी में पारा चढ़ने के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। शासन से घोषित रोस्टर बेमानी हो गए हैं। हाल यह है कि शहरी क्षेत्र में 18 से 20 घंटे तो ग्रामीण इलाकों में 10 से 12 घंटे ही आपूर्ति हो रही है।
अप्रैल में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहतर रही, मगर मई से लड़खड़ा गई। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद मंडल मुख्यालयों को 24, जिला मुख्यालय पर 22, तहसील मुख्यालयों पर 20 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर जारी किया गया है। शनिवार को फैजाबाद व गोंडा जोन की समीक्षा में आए पावर कॉर्पोरेशन के एमडी विशाल चौहान ने प्रदेश में 100 दिनों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव के साथ 25 जून तक प्रदेश में बेहतर आपूर्ति किए जाने का दावा किया।
दावा किया था कि अतिरिक्त बिजली खरीद कर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार आपूर्ति की जा रही है लेकिन जिले में बिजली आपूर्ति की जमीनी हकीकत दावों की पोल खोल रही है। शहरी क्षेत्र अयोध्या-फैजाबाद में इन दिनों आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सुबह से देर रात तक कई-कई घंटे की कटौती की जा रही है।
कहने को अयोध्या कटौती मुक्त है और 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति का शेड्यूल है लेकिन पखवारे भर से अधिक समय से सुबह, दोपहर, रात व मध्य रात्रि तक आधे से एक घंटे तक कटौती की जा रही हैं। शहर क्षेत्र में भी कमोबेश यही हाल है। देवकाली, बेनीगंज, रिकाबगंज, सिविल लाइन्स, नियावां, लालबाग, नाका आदि क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर होने वाली खराबियों से घंटों तक बिजली गुल हो जा रही है।
जल्द होगा सुधार
-गर्मी बढने के साथ मांग और आपूर्ति में अंतर आया है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति किए जाने के प्रयास हैं। मौसम में परिवर्तन के साथ ही बिजली आपूर्ति में अपेक्षित सुधार हो जाएंगे।
- इं. अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, फैजाबाद