{"_id":"618fff4bcb6d4f13b8170021","slug":"only-37-complaints-came-in-thana-diwas-faizabad-news-lko6042954147","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना दिवस में 37 शिकायतें ही आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना दिवस में 37 शिकायतें ही आईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। थाना समाधान दिवस पर अयोध्या में चल रहे परिक्रमा मेले का असर दिखा। शहरी क्षेत्रों में फरियादी न के बराबर रहे तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही हाल रहा। शहर की कोतवाली अयोध्या, थाना रामजन्मभूमि, नगर व थाना कैंट में अधिकारियों के मेला ड्यूटी पर रहने के कारण आए फरियादियों को वापस लौटना पड़ा। जिले के सभी थानों को मिलाकर महज 37 शिकायतें आई, जिनमें से दो का निस्तारण किया जा सका। शेेष प्रकरणों पर टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पूराकलंदर थाने में 3, रौनाही थाने में 5, हैदरगंज थाने में 5, महराजगंज थाने में 3 शिकायतें आई। तारुन थाने में 4, पटरंगा में एक व मवई में चार शिकायत आई, किसी का निस्तारण नहीं हुआ। बीकापुर कोतवाली में 7 शिकायतें आई, जिसमें किसी भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। कोतवाली रुदौली में पांच शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण कराया गया।
तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा कांधरपुर निवासी संतराम ने सरकारी पट्टा मिलने के बाद भी कब्जा न मिलने की शिकायत की। ग्राम सभा महोलिया निवासी अमित सिंह ने उनके खेत पर जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगाया। ग्राम सभा धर्मपुर में संचालित हो रही रामलीला में कुछ उपद्रवी तत्वों से परेशान करने की शिकायत की गई। समाधान दिवस प्रभारी दरोगा हरे कृष्णा ने संबंधित बीट इंचार्ज को फोन कर मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
महाराजगंज थाने में रामपुर बैहारी सोनौरा से आए बुजुर्ग राम अचल यादव ने चक मार्ग पर अवैध ढंग से अतिक्रमण करने की शिकायत की। रघुनाथपुर निवासी महेंद्र पांडे ने अपनी खतौनी में गांव के ही कुसुम पांडे आदि से जबरन लकड़ी व पुआल रखकर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। हल्का दरोगा मोहम्मद अमीन ने दोनों पक्ष के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की।
कोतवाली रुदौली में रसूलपुर गांव के राजेश तिवारी ने उनके पैतृक सहन दरवाजे में बनी इंटरलॉकिंग रोड पर गांव के रहमान से रास्ते पर नया दरवाजा खोलने की शिकायत की। कोतवाल ने दोनों पक्षों को आपस में सहमत करते हुए मामले का निस्तारण कराया।