Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Only 18 cases out of 167 were settled

167 में से महज 18 मामले ही निपटे

Sat, 10 Sep 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Only 18 cases out of 167 were settled
अयोध्या। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इनमें 167 शिकायतें आईं जिनमें से महज 18 का ही निस्तारण हो सका। आठ थानों में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका जिससे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं, राजस्व विभाग से जुड़े ज्यादातर मामलों में टीमें गठित करके शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बीकापुर कोतवाली में उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में 15 शिकायतें आईं। इनमें से तीन का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। भूमि संबंधित विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मामले के निस्तारण को कहा गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक श्यामजी श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे। तारुन थाने में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी आशीष निगम व तहसीलदार राजकुमार वर्मा ने शिकायतें सुनीं। यहां 19 शिकायतें आईं लेकिन किसी का भी निराकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

रौनाही थाने में तहसीलदार सोहावल व थानाध्यक्ष अक्षय कुमार ने शिकायतें सुनीं। यहां 13 शिकायतें आईं, किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। हैदरगंज थाने में 16 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। इनमें राजस्व से संबंधित 12 व पुलिस से संबंधित चार शिकायतें थीं। उप जिलाधिकारी न्यायिक बीकापुर विपिन कुमार द्विवेदी व थानाध्यक्ष हैदरगंज अशोक कुमार ने शिकायतें सुनीं, सिर्फ एक का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसाईगंज कोतवाली में उप जिलाधिकारी राम कुमार शुक्ला और सीओ सदर शैलेंद्र गौतम मौजूद रहे। यहां सिर्फ पांच शिकायतें आईं जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। भूमि से संबंधित विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मामले के निस्तारण को कहा गया।
थाना खंडासा में एसडीएम न्यायिक अंशुमान सिंह के सामने आठ शिकायतें आईं। इनमें से तीन का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। महाराजगंज थाने में समाधान दिवस के दौरान 10 शिकायतें आईं जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।

वहीं, कैंट कोतवाली में चार में से एक, अयोध्या कोतवाली में 10 में से एक, पूराकलंदर में 10 में से एक, इनायतनगर में 21 में से चार, कुमारगंज में नौ में से एक, खंडासा में आठ में से तीन, रुदौली में आठ में से दो व मवई में 12 में से एक शिकायत का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed