फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Online fraud with a young man in the name of getting a job

नौकरी दिलाने के नाम पर युवक के साथ ऑनलाइन ठगी

Sat, 12 Mar 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Online fraud with a young man in the name of getting a job
मिल्कीपुर। थाना क्षेत्र कुमारगंज के सरूरपुर पूरे खरैला गांव निवासी विकास पांडेय ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। विकास ने इंडिगो कंपनी में कंप्यूटर अकाउंटेंट के पद पर निकली वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक उसके फोन नंबर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर 7379496406 व 8874705438 से फोन आया। फोन करने वाली महिला कर्मचारी ने पीड़ित विकास पांडेय से रजिस्ट्रेशन के लिए 1500 रुपये गूगल पे करवाया। उसके बाद विकास पांडेय के पास फिर फोन आया कि आप सिक्योरिटी के लिए 10000 हजार रुपये और जमा करवा दीजिए। विकास ने दस हजार रुपये स्लिप द्वारा बताए हुए अकाउंट में भेज दिये।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि पैसा भेजने के बाद व्हाट्सएप से जॉइनिंग लेटर आया था। इसके बाद फिर पैसा जमा करवाने के लिए कहा गया। जब पैसा नहीं जमा किया तो उक्त कर्मचारी ने 3 मार्च को फोन कर गाली-गलौज की। इससे आहत होकर पीड़ित ने शनिवार को कुमारगंज थाने में शिकायती पत्र पुलिस को दिया। पीड़ित का कहना है कि थाने पर मौजूद दरोगा ने तहरीर लेने से मना करते हुए कहा कि यह मामला यहां नहीं देखा जाएगा। इसके लिए आपको जिला मुख्यालय जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed