{"_id":"5da4b2de8ebc3e015e1b7564","slug":"one-month-ritual-begins-for-ram-temple-faizabad-news-lko4868948165","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर के लिए एक माह का अनुष्ठान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर के लिए एक माह का अनुष्ठान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या मामले में 18 अक्तूबर को सुनवाई पूरी हो रही है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दीवाली बाद फैसला सुना सकता है। इसको लेकर रामनगरी में धार्मिक अनुष्ठानों का भी दौर शुरू हो चुका है। हनुमान गढ़ी में जहां राममंदिर निर्माण के लिए हिंदू पक्षकार महंत धर्मदास के संयोजन में प्रतिदिन एक घंटे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होता है। वहीं, हनुमानगढ़ी के इमिलिया बाग स्थित महंत नंदराम के आश्रम में सोमवार से राममंदिर निर्माण के लिए एक माह के अनुष्ठान का श्रीगणेश किया गया।
महंत नंदराम दास ने बताया कि राममंदिर निर्माण की हम सभी को बेसब्री से प्रतीक्षा है। अब रामलला के टेंट से आजाद होने की उम्मीद प्रबल हो गई है। ऐसे में अब राममंदिर निर्माण में कोई बाधा न आए और भव्य मंदिर का मार्ग प्रशस्त हो सके, इसके लिए धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से प्रार्थना की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक माह तक आश्रम में रामनाम संकीर्तन होगा।
इसके अतिरिक्त मानस का नवाह पाठ, वाल्मीकि रामायण नवाह का पाठ सहित अन्य अनुष्ठान होंगे। बिहार की कीर्तन मंडली द्वारा सीताराम नाम संकीर्तन किया जा रहा है। अनुष्ठान का शुभारंभ महंत संतरामदास ने पूजन-अर्चन से किया। इस दौरान पुजारी रमेश दास, रामदास, उमारामदास, युगल तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।