फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pollution is weakening the thread of life

Ayodhya News: प्रदूूषण से सांसों की डोर हो रही कमजोर

Sun, 25 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 25 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pollution is weakening the thread of life
अयोध्या। मौसम में बदलाव व प्रदूषण का असर अब सांसों पर भी पड़ने लगा है। जिले के 37 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे जन आरोग्य मेले में अधिकांश मरीज सांस से जुड़ी समस्याओं का इलाज कराने पहुंचे थे। डॉक्टरों ने कुछ मरीजों को प्राथमिक जांच के बाद मास्क लगाने व प्रदूषण वाली जगहों पर न जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में 2036 मरीजों की सेहत की जांच हुई। 101 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। सर्वाधिक 533 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। सांस संबंधी समस्याओं के 243 मरीज पहुंचे थे। इनमें कई मरीजों को मौसम व प्रदूषण की वजह से पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। लगातार खांसी आ रही थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मास्क लगाने व धूल-मिट्टी से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य मेले में पेट के 176, त्वचा रोग के 184, हड्डी से जुड़ी समस्याओं के 148 मरीजों का उपचार किया गया। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) से संबंधित 168 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस एक
दोपहर 1:15 बजे पीएचसी सरायधनेठी क्षेत्र के अंजरौली गांव के शिवा पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई दिनों से बुखार आ रहा है। चक्कर भी आ रहा है। डॉक्टर ने उनके खून की जांच कराकर दवाइयां दीं। सीबीसी व प्लेटलेट्स की जांच के लिए सीएचसी मिल्कीपुर जाने की सलाह दी। शिव बक्श पांडे गांव की फूलमती ने बताया कि उनके हाथ-पैर में दर्द लगातार बना रहता है। भूख भी नहीं लगती। डॉक्टर ध्रुव कुमार यादव व उनकी टीम ने जांच कर दवाइयां दी।

केस दो
तारुन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पछियाना पहुंचे दो साल के ओम को खांसी और बुखार, 30 वर्षीय कंचन को जोड़ों का दर्द और एसपी सिंह को एलर्जी की दिक्कत थी। डॉ. विशाल शुक्ला ने मरीजों की जांच कर दवाएं और आवश्यक परामर्श दिया। इसी तरह रामसूरत यादव को हीमोग्लोबिन की कमी के चलते आयरन, सुक्रोज लगाया गया। केंद्र पर 54 मरीजों की जांच हुई।

केस तीन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज मेले में 11 बजे डॉक्टर के पास राम शंकर, मुन्नी देवी, विजय कुमार, विनय कुमार, आनंद प्रकाश अंजू सहित अन्य मरीज पहुंचे थे। अधिकतर बुखार, खांसी, त्वचा रोग से परेशान थे। डॉक्टर के अवकाश पर होने से फार्मासिस्ट एजाज अहमद ने मरीजों की जांच व दवाएं दी।


यहां भी लगा जन आरोग्य मेला
मिल्कीपुर में 60 मरीजों का उपचार किया गया। तारुन के पछियाना केंद्र पर पहुंचे 54 मरीजों की जांच व दवाएं दी गई। बीकापुर के चौरे बाजार में 46 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोछा में लगे जन आरोग्य मेले में 32 मरीजों का रजिस्ट्रेशन करके दवा वितरित की गई। रुदौली तहसील के प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 376 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed