फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   one died in accident

बारातियों की एसयूवी नहर में गिरी, एक की मौत

Sat, 23 Nov 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
one died in accident
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : FAIZABAD
हनुमतनगर। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गंगौली गांव के पास शारदा सहायक नहर में बीती रात बारातियों से भरी एक एसयूवी पलट गई। हादसे में एसयूवी सवार एक युवक की दबकर मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इनमें से एक युवक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि छह लोगों को मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। सभी लोग अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अंबेडकर नगर के तेजापुर निवासी चंद्रभान सिंह के घर से बारात शुक्रवार को देवकाली आई हुई थी। जिसमें शामिल होने के लिए तेजापुर निवासी निखिल प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, आदर्श सिंह, निखिल, अतुल, सूरज सिंह सहित दो अन्य एसयूवी से पहुंचे थे। देर रात करीब 12 बजे ये लोग गंगौली होकर भीटी के लिए जा रहे थे। तभी गंगौली नहर के पास एसयूवी नहर की पटरी को तोड़ते हुए उसमें पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में पानी न होने के कारण गाड़ी के परखचे उड़ गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह, एसएसआई दिनेश कुमार पांडेय, ओपी सिंह पुलिस बल के साथ ग्रामीणों की मदद से एसयूवी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस बीच गाड़ी के नीचे दबने से निखिल प्रताप सिंह की मौत हो गई।

जबकि उसमें सवार सात युवकों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर भेजवाया गया, जहां पर अभिषेक की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। छह लोगों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मृतक व घायलों के परिवारजनों को सूचना दे दिया गया था, जो रात में आ गए। एसयूवी को क्रेन से निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed