{"_id":"622cde04c30c0c25bd5f5738","slug":"one-arrested-for-demanding-ransom-faizabad-news-lko6215158184","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती मांगने के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरौती मांगने के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज (अयोध्या)। नगर के दवा व्यवसायी से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को नगर के दवा व्यवसायी हरिओम गुप्ता को 10 लाख की फिरौती के लिए मैजिक वैन ड्राइवर द्वारा बंद लिफाफा सौंपा गया था। लिफाफे के अंदर रखे पत्र के जरिए दस लाख की फिरौती की मांग की गई थी। पत्र में फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। साथ ही ईडी इनकम टैक्स के अधिकारी से जांच कराने की धमकी भी दी गई थी।
दवा व्यवसायी ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली गोसाईगंज पुलिस से की। शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पत्र पहुंचाने वाले मैजिक वैन के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र प्रताप गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)