फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Once Abhay came forward, he did not lag behind.

एक बार आगे निकले अभय तो नहीं हुए पीछे

Fri, 11 Mar 2022 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Once Abhay came forward, he did not lag behind.
अयोध्या। जिले की प्रतिष्ठापूर्ण रही गोसाईगंज विधानसभा सीट पर शुरू से ही रोचक मुकाबला देखने को मिला। इस सीट पर सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन

पहले राउंड में ही अभय सिंह ने बढ़त बनाई तो पीछे नहीं हुए। एक-दो राउंड में मामूली मतों से पीछे हुए भी तो अगले राउंड में फिर बढ़त बन गई। इस विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर लगातार खुशी और भाजपा खेमे में गम का माहौल दिखा।
विज्ञापन

जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट पर दो बाहुबलियों के बीच जंग होने से यह सीट खासी चर्चा में रही। यहां भाजपा से निवर्तमान विधायक रहे इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू के एक मामले में जेल में निरुद्ध होने के कारण उनकी पत्नी आरती तिवारी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, सपा से पूर्व विधायक व बाहुबली अभय सिंह तीसरी बार मैदान में थे। सुबह मतगणना स्थल पर सपा प्रत्याशी अभय सिंह अपने पिता भगवान बक्श सिंह के साथ मुस्तैद थे।
भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी की तरफ से मतगणना टेबल पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कमान संभाल रखी थी। सुबह करीब नौ बजे तक पहले राउंड की घोषणा हुई तो सपा खेमे में उत्साह नजर आया।
सपा प्रत्याशी अभय सिंह को 3291 मत और भाजपा को 2477 मत प्राप्त हुए। पहले राउंड में ही अभय सिंह ने 814 मतों की बढ़त बना ली। दूसरे राउंड में भी सपा की बढ़त कायम रही और अभय सिंह को आरती तिवारी से 912 और ज्यादा मिले।
तीसरे राउंड में भाजपा खेमे ने बढ़त को बराबर करने की उम्मीद जताई, लेकिन फिर निराशा ही हाथ लगी। इस बार भी अभय सिंह ने 670 मतों की बढ़त बना ली।
चौथे और पांचवें राउंड में सपा-भाजपा में टक्कर और तेज हुई, लेकिन इस बार भी अभय सिंह 122 व 140 मतों से आगे रहे। छठे राउंड में अभय सिंह 675 मतों से फिर आगे हो गए और भाजपा खेमे में मायूसी बढ़ती गई।
सातवें राउंड में भाजपा आगे जरूर हुई, लेकिन अंतर कम रहा। इस राउंड में आरती तिवारी को 3382 और अभय सिंह को 3066 मत हासिल हुए। अगले राउंड में फिर सपा हावी हो गई और अभय सिंह ने 179 मतों से बढ़त बनाई।
हर राउंड में दोनों दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं की धड़कने बढ़ती रहीं। अभय सिंह हर राउंड के बाद मतगणना टेबल की तरफ जाते और हर राउंड में थोड़ी-बहुत बढ़त लेकर मुस्कुराते हुए समर्थकों के पास आते।
मीडिया से अपनी बढ़त का गुणगान करते और अगले राउंड में बेहतर परिणाम होने का दावा जताते। वहीं, भाजपा की तरफ से कमान संभाले पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल अगले राउंड में भाजपा की बढ़त का दावा करते और परिणाम निराशाजनक सामने आने पर मायूस हो जाते।
यह सिलसिला लगभग हर राउंड में चलता रहा। भाजपा प्रत्याशी नौवें राउंड में 246, 11वें राउंड में 282, 13वें राउंड में 248 व 15वें राउंड में 308 मतों से आगे हुईं। इसके अलावा हर राउंड में सपा प्रत्याशी ने उन्हें मात दी।

प्रत्येक राउंड में अभय सिंह थोड़े-बहुत मतों से आगे होते गए और पीछे मुड़कर नहीं देखा। जब अंतर 10 हजार वोटों के इर्द-गिर्द पहुंचा तो कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। क्षेत्र में भी अभय सिंह जिंदाबाद के नारे लगने लगे। इस तरह एक बार फिर अभय सिंह के सिर पर जीत का सेहरा बंध गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed