फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   On the birth anniversary of Chitragupta, discussions were held for the upliftment of Kayastha community.

Ayodhya News: चित्रगुप्त की जयंती पर कायस्थ समाज के उत्थान के लिए हुआ चिंतन-मनन

Fri, 17 Nov 2023 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
On the birth anniversary of Chitragupta, discussions were held for the upliftment of Kayastha community.
अयोध्या l चित्रगुप्त भगवान की जयंती पर कायस्थ जागरण संस्थान भारत के तत्वावधान में राष्ट्रीय कायस्थ महोत्सव का आयोजन शहर के एक गेस्ट हाउस में हुआ।
विज्ञापन

महोत्सव में सभी कायस्थ संगठनों ने सामाजिक उत्थान के लिए चिंतन-मनन किया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव ने समाज की उन्नति के लिए अनेक सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि संगठित समाज से ही विकास संभव है। शिक्षा एवं राजनीति के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता अत्यंत ही आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कायस्थ संघ अंतरराष्ट्रीय के न्यास अध्यक्ष दिनेश खरे ने समाज के विकास में किए विभिन्न कायस्थ महान विभूतियों के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने की। इस दौरान अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव, कैलाशचंद्र श्रीवास्तव, राजन सक्सेना, अमिताभ चित्रांशी,भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सपा महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, आलोक खरे, संतोष श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कायस्थ विकास संस्थान के बने सदस्य
अयोध्या। हैदरगंज स्थित सुमित्रा फार्मेसी कॉलेज के मैदान में कायस्थ विकास संस्थान की ओर से भगवान चित्रगुप्त की स्तुति और आरती की गई। बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान का दामन थामा। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, जेपी श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, दीपक जौहरी, सीएम श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed