{"_id":"2dd4172a553ee70f1853e1b179652bdb","slug":"on-july-29-parliament-gerenge-manchhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 जुलाई को घेरेंगे संसद : मांझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 जुलाई को घेरेंगे संसद : मांझी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की 17 जातियों के लोग 29 जुलाई को संसद का घेराव करेंगे। प्रदेश की सपा सरकार ने चार बार इन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन केंद्र सरकार ने हर बार कोई न कोई आपत्ति लगाकर वापस कर दिया।
मंगलवार को यह बातें प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री शंखलाल मांझी ने सर्किट हाउस में कही।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धींवर, कहार, कुम्हार, गौड़, बिंद, कश्यप, निषाद, मांझी, राजभर, बाथम आदि 17 जातियों को पिछड़ा वर्ग में रखा गया है।
इन जातियों के लोगों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सपा ने अनुसूचित जाति में शामिल करने का निर्णय लिया था। कहा, प्रदेश मंत्रिमंडल ने चार बार प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था। हर बार केंद्र ने अड़ंगा लगाकर प्रस्ताव वापस कर दिया।
मांझी ने कहा कि इन जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए 29 जुलाई को संसद का घेराव किया जायेगा। घेराव का नेतृत्व वह खुद करेंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय, महासचिव गंगा सिंह यादव समेत कई लोग मौजूद थे।