फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Old man upset to prove himself alive

खुद को जिंदा साबित करने के लिए वृद्ध परेशान

Sat, 12 Mar 2022 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Old man upset to prove himself alive
जानाबाजार। समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पेंशन पा रहे एक और वृद्ध को ब्लॉक की जांच रिपोर्ट में मृतक घोषित कर दिया गया। इसके चलते उसकी वृद्धावस्था पेंशन आनी बंद हो गई। अपनी आर्थिक स्थिति से परेशान बुजुर्ग अब अपने को जिंदा साबित करने व पुरानी पेंशन चालू कराने के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है। उसने इसकी शिकायत जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी सहित जनसुनवाई पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

विकासखंड तारुन की ग्राम पंचायत जाना बाजार के ओझाने निवासी रामकुमार पुत्र वासुदेव ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन की अंतिम किस्त 31 मार्च 2021 को मिली थी। इसके बाद पेंशन आनी बंद हो गई। पेंशन न आने पर खंड विकास कार्यालय, ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारियों से शिकायत की तो उन लोगों की तरफ से कहा गया कुछ दिन इंतजार करो, आ जाएगी।
विज्ञापन

लंबे समय तक पेंशन न आने पर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जनसुनवाई पोर्टल पर 23 नवंबर को समाज कल्याण विभाग से दिए गए जवाब में कहा गया कि पेंशन का वार्षिक सत्यापन खंड विकास अधिकारी से कराया गया। उसमें खंड विकास अधिकारी की आख्या में मृतक पाए जाने के कारण पेशन बंद होनी बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पता चलते ही राम कुमार के होश उड़ गए। जिंदा रहते हुए भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अब वह अपने को जिंदा साबित करने के लिए और अपनी पेंशन फिर से चालू कराने के लिए अधिकारियों के चौखट नाप रहे हैं। लिखित शिकायत भी की। इसी तरह इसी ग्राम पंचायत के जियालाल पुत्र राम तीरथ को भी समाज कल्याण विभाग में बीडीओ की रिपोर्ट पर मृत घोषित किया जा चुका है। उनकी भी वृद्धावस्था पेंशन बंद हो चुकी है। शिकायत के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed