{"_id":"5da4aea88ebc3e93ce4fbbfe","slug":"officers-sought-from-non-districts-for-deepotsav-faizabad-news-lko486889197","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव के लिए गैर जनपदों से मांगे गए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव के लिए गैर जनपदों से मांगे गए अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम नगरी के दीपोत्सव को संपन्न कराने के लिए गैर जनपदों से भी अफसर आएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कमिश्नर को प्रस्ताव भेज दिया है। अफसरों को दीपोत्सव के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा।
रामनगरी का ऐतिहासिक दीपोत्सव कार्यक्रम दीपावली के पूर्व तीन दिन तक चलता है। इस भव्य आयोजन में देश के साथ ही विदेशों के अतिथि भी शिरकत करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही आला अफसर कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दीपोत्सव को लेकर आम लोगों में भी उत्सुकता है। श्रद्धालुओँ की भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में व्यवस्था को संचालित करने के लिए और प्रशासनिक अफसरों की जरूरत है।
दीपोत्सव के दौरान शांति व सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने अतिरिक्त अफसरों की जरूरत के मद्देनजर प्रस्ताव भेजा है। इसमें गैर जनपदों से पांच अपर जिलाधिकारी और 10 डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों की मांग की गई है। जिलाधिकारी कार्यालय ने बताया कि पांच अपर जिलाधिकारी और 10 डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसर की मांग का प्रस्ताव कमिश्नर कार्यालय को भेजा गया है। अफसर दीपोत्सव के मद्देनजर यहां आमद कराएंगे।