फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now the whole world is eager to come to Ayodhya: Jalota

अब पूरी दुनिया अयोध्या आने को लालायित : जलोटा

Fri, 19 Nov 2021 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now the whole world is eager to come to Ayodhya: Jalota
अयोध्या-सुरसरि मंदिर में भजनों की प्रस्तुति देते भजन सम्राट अनूप जलोटा - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामोत्सव का आयोजन आकर्षण का केेंद्र बना हुआ है। अखिल भारत जयगुरू संप्रदाय, ओंमकारनाथ मिशन के तत्वाधान व आचार्य किंकर विट्ठल रामानुज महाराज के संयोजन में आयोजित रामोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक आयोजनों के क्रम में गुरुवार को भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम की प्रस्तुति से पहले भजन सम्राट अनूप जलोटा ने ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए कहा कि मेरी इच्छा होती है कि अयोध्या रोज आऊं।
विज्ञापन

रामलला के दर पर गाता रहूं। उनकी सेवा में लीन रहूं। अयोध्या हमेशा से आध्यात्मिकता का प्रधान केेंद्र रहा है। यह सारे संसार का महत्वपूर्ण स्थल है।
अयोध्या ने पूरे विश्व को मर्यादा का संदेश देने का काम किया है। बेहतर सत्ता संचालन का सूत्र भी रामायण से ही मिलता है। कहा कि अब वह दिन दूर नहीं तब अयोध्या की धरती पर प्लेन उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के लोग तो आ ही रहे हैं, विदेशी भी अयोध्या के प्रति आकर्षित हैं। अयोध्या आने को बेसब्र है। अयोध्या सबसे सुंदर रमणीय स्थल बनने जा रही है। पीएम मोदी व सीएम योगी जो ठान लेते हैं वह कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed