फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now High School and Inter Examination will be held in Hindu Inter College

अब हिंदू इंटर कॉलेज में होगी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा

Sat, 18 Sep 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Now High School and Inter Examination will be held in Hindu Inter College
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने वर्ष 2020-21 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट घोषित परीक्षाफल के अंक सुधार के लिए इच्छुक परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र में परिवर्तन की संस्तुति करते हुए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया है कि अयोध्या के हाईस्कूल परीक्षा केन्द्र संख्या-62008 एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा केन्द्र संख्या-62508 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुदौली के प्रांगण में अतिरिक्त जल भराव एवं लगातार अतिवृष्टि के कारण इस परीक्षा केन्द्र में परीक्षा कराया जाना संभव न होने का उल्लेख करते हुए निकटस्थ अन्यत्र सहायता प्राप्त विद्यालय हिन्दू इंटर कॉलेज रुदौली पर परीक्षा आयोजित कराने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की परीक्षा निकटस्थ सहायता प्राप्त विद्यालय हिन्दू इंटर कॉलेज रुदौली पर कराए जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। परीक्षा 18 सितंबर से 06 अक्तूबर के मध्य आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा है कि यह सुनिश्चित करें कि नवीन परीक्षा केन्द्र हिन्दू इंटर कॉलेज रुदौली अयोध्या पर परीक्षा कराने में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो और किसी भी परीक्षार्थी की परीक्षा सूचना के अभाव में न छूटने पाए।
इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता को गम्भीरता से लिया जाएगा और उदासीनता होने पर जिम्मेदार अधिकारी का उत्तरदायित्व भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed